मृणाल ठाकुर और अभिमन्यु की अगली फिल्म “आंख मिचोली” का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो चुका है इस फिल्म में परेश रावल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी एक शादी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। फिल्म का ट्रेलर बहुत ही मजेदार और हंसाने वाला है यह एक पैसा वसूल कॉमेडी फिल्म होने वाली है।

कहानी एक ऐसे परिवार की है जिसके हर सदस्य को एक न एक बीमारी है। एक लड़की है, पारो ,मृणाल जिसका रोल अदा कर रही है। जिसे नाइट ब्लाइंडनेस है। इसके चलते उसे रात में दिखना बंद हो जाता है। एक बाप है पर जो परेश रावल बने हैं जो भुलक्कड़ है दो भाई हैं जिनमें से एक अभिषेक बनर्जी अटक अटक कर बोलते हैं और दूसरे शर्मन जोशी सुन नहीं पाते। सभी मिलकर मृणाल के किरदार के लिए एक लड़का ढूंढ रहे हैं। आखिर में परेश को बेटी के लिए एक लड़का रोहित पटेल मिलता है फिर तय किया जाता है कि पूरे परिवार में से किसी की भी बीमारी के बारे में लड़के वालों को नहीं पता ना हो, वरना रिश्ता टूट जाएगा।

मार्क्स ने कुछ दिनों पहले फिल्म का फर्स्ट पोस्टर जारी किया था। और अब ट्रेलर आउट करके मेकर्स ने दर्शकों को फिल्म के बारे में और कहानी के बारे में हिंट दी है। यह फिल्म 2021 में शूट हो रही थी पर कोविड के चलते अटक गई इसके बाद से यह अब तक अटकी हुई थी यह फिल्म अब 27 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *