बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म “जिगरा” का टीजर हाल ही में रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में आलिया पहली बार एक्शन अवतार में नजर आएगी। फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। फिल्म के डायरेक्टर बसन बाला होंगे। आलिया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से किया था। अब आलिया करण के साथ अपनी फिल्म जिगरा को प्रोड्यूस करने वाली है।

फिल्म के टीज़र को धर्मा प्रोडक्शन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है प्रोडक्शन ने कैप्शन में लिखा है “आलिया जिगरा के लिए एक साहसी लड़ाई लड़ने के लिए वापस मैदान में आ गई है”।

वीडियो में आलिया सड़क के बीचो-बीच शर्ट पैंट और स्केचेरस के साथ बैग टांगे खड़ी हुई है। साथ में वह कुछ डायलॉग भी बोलती है फिल्म में नजर आ रहा है कि आलिया एक संघर्ष भरी कहानी दर्शाती हुई नजर आएगी। आलिया ने भी टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा धर्मा प्रोडक्शन में डेब्यू से लेकर उसके साथ एक फिल्म प्रोड्यूस करने तक।

बता दें कि हाल ही में आलिया की फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और यह दर्शकों को लुभाने में सफल रही थी दर्शकों ने इसे पसंद भी किया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर सिंह के साथ नजर आई थी। यह फिल्म एक लव स्टोरी पर बेस्ड थी। जिसमें बड़े-बड़े कलाकारों ने भी काम किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *