फातिमा सना शेख की अपकमिंग फिल्म “धक-धक” जल्द ही नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ रत्ना पाठक शाह, दिया मिर्जा और संजना संगी भी दिखाई देगी। फिल्म मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। यह फिल्म वूमेन सेंटर है जिसमें महिलाओं के जीवन की कुछ पहलुओं को उजागर किया गया है। यह फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। इस पोस्टर को फातिमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है “चार आम महिलाएं एक साथ एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जर्नी के लिए साथ आई हैं जो भावनाओं, एडवेंचर से भरपूर है”।

इस फिल्म को बाय-काम 18 के साथ मिलकर तापसी पन्नू भी प्रोड्यूस कर रही है। उन्होंने इस फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा मेरी चार हीरोज आपको एक ऐसे सफर पर ले जाने के लिए तैयार है जो आपको जिंदगी भर याद रहेगा।

बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली से लेह तक में हुई है। इस फिल्म में चारों एक्ट्रेस ने दिल्ली से लेकर लेह तक का सफर बाइक पर तय किया है। फिल्म की शूटिंग 83 लोकेशनों पर हुई है। अब फिल्म का काम पोस्ट प्रोडक्शन पर है तरुण डूडेजा ने फिल्म को डायरेक्ट किया है वहीं पारिजात जोशी ने फिल्म की कहानी को लिखा है।
