दिव्या खोसला कुमार स्टारर फिल्म “यारियां 2” जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस बार यारियां 2 में दिव्या खोसला कुमार लीड रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ मिज़ान जाफरी और पर्स वी पूरी भी लीड रोल में दिखाई देंगे। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में कहानी तीन अलग-अलग किरदारों की है लेकिन इन्हें एक चीज जोड़ती है और वह है भाई बहन का रिश्ता फिल्म में कजिन बॉन्डिंग को दिखाया गया है। तीनों कजिन जब एक नए शहर में आते हैं तो उनकी लाइफ में कुछ क्या मुश्किलें आती हैं और किस तरह से वह एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं यह बखूबी नजर आया है। ट्रेलर में फिल्म की काफी सारी कहानी साफ हो गई है अब लोग फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हु। जिसमें दिव्या खोसला ने कहा “मेरी मम्मी मानती थी कि राधिका, विनय मुझे स्क्रीन पर सबसे अच्छा प्रेजेंट करते हैं जब मम्मी फिल्म के सेट पर आई थी तब उन्होंने मेरे लुक की बहुत तारीफ की थी” इस फिल्म से प्रिया प्रकाश वारियर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
बता दे की फिल्म “यारियां 2” 2014 में आई फिल्म यारियां का सीक्वल है हालांकि इस फिल्म में पुरानी कास्ट सिर्फ दिव्या को ही देखा जा रहा है राधिका राव और विनय सप्रू के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं जो दिव्या के पति हैं इस फिल्म की कहानी पहली यारियां से काफी अलग है।

बता दे कि दिव्या खोसला कुमार ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक एल्बम से की थी। उसके बाद यह काफी फेमस हो गई और जब यह टी-सीरीज के एल्बम के लिए शूटिंग कर रही थी। उसे दौरान यह भूषण कुमार से मिली और इन्होंने उनसे शादी करने का फैसला किया। अब यह टी-सीरीज की मालकिन है। दिव्या खोसला कुमार अपने फिटनेस और लुक्स को लेकर काफी कॉन्शियस रहती है और वह कई म्यूजिक एल्बम और फिल्मों में नजर आती रहती हैं अब वह फिल्म “यारियां 2” में दिखेंगी।
