भोपाल में मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही लोगों को मेट्रो का सुविधा देखने को मिलेगी। वही हाल ही में भोपाल में तीन कोच का मेट्रो सेफ्टी ट्रायल किया गया था। अब इसी बीच 30 सितंबर को इंदौर मेट्रो का ट्रायल रन किया जा रहा है। इसके तीन दिन बाद यानी 3 अक्टूबर को भोपाल मेट्रो का भी ट्रायल रन किया जाएगा।

मेट्रो कंपनी के अफसर का कहना है कि भोपाल में ट्रायल रन के लिए मुख्यमंत्री से सहमति मिल गई है। भोपाल में ट्रायल रन की तैयारी गुरुवार से शुरू भी कर दी गई है इसके लिए सुभाष नगर डिपो पर टेंट और डोम बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। सुभाष नगर स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन के बीच बिछे ट्रैक पर थर्ड रेल चार्ज हो चुका है। ट्रेन की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। कंपनी के अफसरो का कहना है कि ट्रायल रन के दौरान मुख्यमंत्री भी ट्रेन में सवार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *