रितिक रोशन के साथ रिलेशनशिप के चलते चर्चा में चल रही सवा आजाद एक बार फिर से अब पर्दे पर नजर आने वाली है। सबा आजाद की वेब सीरीज “हूज़ योर गायनिक?” का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। इस वेब सीरीज में सबा एक डॉक्टर की भूमिका निभा रही है जो एक फ्रेशर ओवी गायनिक है। ट्रेलर में दिखाया गया है की नई-नई डॉक्टर बनी विदुषी सभा आजाद अपनी सोच से महिलाओं की पर्सनल हेल्थ से जुड़े मिथक को बदलने की कोशिश करती है।

वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करने में लगी है। उसके दो दोस्त स्वरा और मेहर उसके सबसे अच्छे साथी हैं। मैहर विदुषी को आगे बढ़ाने के लिए मोटिवेट करता है। वही स्वरा मां बनने वाली है। विदुषी इस बात से बहुत एक्साइटेड होती है कि उसकी बेस्ट फ्रेंड के डिलीवरी वह करावेगी। लेकिन स्वरा नहीं चाहती कि एक फ्रेशर उसकी डिलीवरी करें। वह एक गायनिक एक्सपर्ट को ढूंढने में लगी हुई है। हालांकि विदुषी भी उसे मनाने की पूरी कोशिश करती है अब देखना यह होगा की विदुषी अपनी दोस्त को डिलीवरी के लिए मना पाती है या नहीं।
इस वेब सीरीज में सबा के अलावा करिश्मा सिंह और आरोन अर्जुन कॉल भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह वेब सीरीज 28 सितंबर से अमेजॉन मिनी टीवी पर स्ट्रीम हो चुकी है।
