टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर फिल्म “गणपत” का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्माण पूजा इंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है। फिल्म का टीजर बहुत ही ज्यादा धांसू और बहुत ही अलग नजर आ रहा है। इसे देखकर फिल्म के लिए इंट्रेस्ट भी बढ़ रहा है। फिल्म के टीजर में कृति भी एक्शन करती हुई नजर आ रही है और दोनों ही एक्टर ,एक्ट्रेस एक वॉरियर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। टीज़र की शुरुआत अमिताभ बच्चन जी की आवाज से होती है। अमिताभ बच्चन भी फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म एक बहुत ही अलग स्टोरी पर बेस्ड है।

फिल्म का टीजर देखने के बाद अब टाइगर और कृति के फैंस को फिल्म के लिए इंतजार नहीं हो रहा और वह फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से अब इंतजार कर रहे हैं। इसमें कृति का अवतार पहले की फिल्मों से पूरी तरह अलग दिखाया गया है। फिल्म का टीजर लोगों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया टीजर रिलीज होने के कुछ ही घंटे बाद सोशल मीडिया पर टीज़र के लिए मिलियनो में व्यू आ गए और लोगों ने कमेंट की बहुत बौछार कर दी। लोग फिल्म को देखने के लिए बेहद ही उत्सुक हैं।

फिल्म में अमिताभ बच्चन भी एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं यह एक डिस्टोपियन एक्शन थ्रिलर फिल्म है डिस्टोपिया का मतलब होता है ऐसी जगह जहां भ्रष्टाचार हो रहा हो वहां के लोग भ्रष्टाचार और जुर्म से परेशान हो रहे हैं। ऐसे ही एक जगह इस फिल्म में दिखाई गई है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि टाइगर उन लोगों के लिए मसीहा बनकर आएंगे। टीजर में कीर्ति और अमिताभ का लुक देखकर साफ पता चलता है कि दोनों ही टाइगर के मिशन में उनके साथ देंगे।
फिल्म 20 अक्टूबर को हिंदी ,तमिल, तेलुगू ,मलयालम और कन्नड़ में दुनिया भर में सिनेमाघरो में रिलीज की जाएगी।
