हार्ट यानी दिल शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जो रक्त को शरीर के सभी अंगों तक पहुंचाने का काम करता है। हार्ट को स्वस्थ रखने और हार्ड संबंधी समस्याओं की और जागरूक करने के लिए हर साल वर्ल्ड हार्ट डे 29 सितंबर को मनाया जाता है। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने वर्ष 2000 में वर्ल्ड हार्ट डे की शुरुआत की थी।
इसका प्रमुख उद्देश्य यह था। कि लोगों को दिल को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के बारे में जागरूक करना। हर साल विश्व हृदय दिवस अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है। बता दें कि इस साल 2023 में वर्ल्ड हार्ड दे की थीम यूज हार्ट नो हार्ट है “ use heart, know heart”.
हृदय एक ऐसा अंग है जो लगातार ब्लड को पंप करके ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है। यह अगर अपने नियमित कार्य को सही से नहीं कर पाता तो इससे कई तरह के रोग उत्पन्न होते हैं। यहां स्वास्थ की स्थिति मुख्य रूप से रक्त वाहिकाओं और संचार प्रणाली संबंधित होती है।

हृदय रोग के कारण:
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण
तनाव के कारण
शराब पीना या अधिक अल्कोहल सेवन के कारण
मोटापे की वजह से
हाई ब्लड प्रेशर की वजह से
अनुवांशिकता ,धूम्रपान आदि।
हृदय को ऐसे रखें स्वस्थ: हृदय रोगों से बचने के लिए लाइफस्टाइल में सुधार करने होंगे,खान-पान में सुधार करना होगा, अपने दिनचर्या में कुछ अच्छी आदतों को जोड़ना होगा, सुबह जल्दी उठकर व्यायाम को अपने दिनचर्या में जोडे ,फल फ्रूट और हरी सब्जियों को अपने खाने के मेन्यू में जोड़ना एक बहुत अच्छा उपाय हो जाता है।, पैदल चलना हृदय को बहुत लाभ देता है ,प्रोटीन से भरपूर बैलेंस डाइट लेना भी एक अच्छा उपाय है।
हृदय के लिए आयुर्वेद में भी बहुत सारे उपाय हैं। जिससे हम हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं। आयुर्वेद एक प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति है ,जिसमें स्वास्थ्य को संतुलित रूप से बनाए रखने के लिए जीवन शैली ,आहार और औषधीय का महत्वपूर्ण स्थान है। इस चिकित्सा विज्ञान में हृदय का महत्व अत्यधिक बताया गया है। हृदय शारीरिक स्वास्थ्य और आत्मिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। आयुर्वेद के अनुसार हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सात धातु है। रक्त , रस, मांस, मेद ,अस्ति ,मजा ,शुक्र और त्रिदोष (वात, पित्त ,कफ) का संतुलन होना बहुत महत्वपूर्ण है।
अब जाने हृदय को स्वस्थ रखने के 10 सबसे ज्यादा सरल उपाय:
1. तनाव से दूरी: हृदय को स्वस्थ रखने के लिए तनाव को मैनेज करना एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपाय है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए हमें दिमाग और दिल दोनों को ही रिलैक्स रखना होगा। तनाव को नियंत्रित रखने के लिए योग, ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास करना बहुत ही कारगर होता है। इसके लिए कम से कम 45 मिनट का ध्यान या 30 मिनट का ध्यान करना महत्वपूर्ण है। जिससे कि आपका मन और दिल दोनों ही शांत हो जाते हैं और मन को शांति मिलती है।

2. दिनचर्या मैं व्यायाम को जगह दें: नियमित व्यायाम करना ह्रदय ही नहीं बल्कि पूरे शरीर के अंगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और कारगर उपाय है। हमें अपने शरीर के प्रकार के अनुसार नियमित शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। योग, तेज चलना और तैराकी अक्सर बहुत ही फायदेमंद साबित होती हैं। इन फिजिकल एक्टिविटी से हमारे हृदय ही नहीं बल्कि सभी महत्वपूर्ण अंगों को ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छी तरह होती है जिससे कि सभी अंग स्वस्थ रहते हैं।

3. बेहतर नींद ले: कहा जाता है कि हमें 7 से 8 घंटे की नींद लेना चाहिए। लेकिन क्या सिर्फ ज्यादा सोना ही सही है? ऐसा नहीं है, डॉक्टर और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की माने तो 6 से 7 घंटे की अच्छी नींद जिसमें हमें दिमाग रिलैक्स हो ,वह हमारे शरीर के और हृदय के लिए सही होती है। सिर्फ ज्यादा सोना ही हृदय के लिए और शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। एक अच्छी गुणवत्ता वाली नींद चाहे वह कम हो लेकिन अच्छी हो तो यह हमारे हीलिंग के लिए भी बेहतर होती है और सभी अंगों को भी स्वस्थ रखती है।

4. संतुलित भोजन लेना: शरीर को और शरीर के सभी अंगों जिसमें दिल भी शामिल है उसके लिए उन्हें स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार होना सबसे ज्यादा आवश्यक होता है।
कहा जाता है कि जो खाना आप खाते हैं उससे आप बीमार भी हो सकते हैं और स्वस्थ भी हो सकते हैं। अतः हमारा खाना हमें स्वस्थ रखने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ताजे फल, सब्जियां, पूरी अनाज और लीन प्रोटीन से भरपूर आहार का सेवन करना बेहतर होता है। तला हुआ ,तीखा और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ सेवन के सेवन से बचना चाहिए।

5. आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां भी कारगर है: आयुर्वेद द्वारा हृदय स्वास्थ्य के लिए अर्जुन, अश्वगंधा ,पुनर्नवा और त्रिफला जैसी जड़ी बूटियां का सुझाव दिया जाता है। इन जड़ी बूटियां के सेवन करने से हृदय स्वस्थ रहता है जड़ी बूटी के सप्लीमेंट्स के बारे में मार्गदर्शन के लिए अच्छे आयुर्वैदिक प्रैक्टिशनर से सलाह लेनी चाहिए।

6. उम्र और हाइट के हिसाब से सही बजन होना: हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए स्वस्थ शरीर वजन की तरफ ध्यान दें। यदि आपका वजन ज्यादा हो तो उसे नियंत्रित करें। अतः एक्सरसाइज से और सही खान-पान से आप अपने वजन को कम कर सकते हैं और दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। वजन सही मात्रा में हो तो शरीर के सभी अंग स्वस्थ होते हैं और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।
7. सीमित मात्रा में ही खाएं नमक: शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने के लिए हमें कोई भी पदार्थ उचित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। अतः हमें नमक भी कम और उचित ही सेवन करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर को रोकने के लिए नमक की मात्रा को कम करना चाहिए जो हृदय रोग का जोखिम का कारण बनता है।
8. धूम्रपान और शराब का सेवन न करें: हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इन पदार्थों का सेवन करना वर्जित होता है यह हमारे हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। धूम्रपान छोड़े और शराब की मात्रा को भी सीमित करें क्योंकि यह हमारे फेफड़ों को और हृदय को अस्वस्थ करता है और शरीर को दुर्बल बनता है।
9. पर्याप्त पानी का सेवन: शरीर को और दिल को स्वस्थ रखने के लिए यह जरूरी है कि हमें पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। दिन भर गर्म पानी पीने से शरीर के दोशों को संतुलित करने में मदद मिलती है अतः आप हल्का गुनगुना पानी का सेवन कर सकते हैं यह सभी अंगों को स्वस्थ रखता है और वजन कम करने में भी मदद करता है।

10. बॉडी को नियमित डिटॉक्स करें: अपने हृदय स्वास्थ्य की निगरानी के लिए समय-समय पर अपने शरीर को डिटॉक्स करते रहना चाहिए। टॉक्सिंस जमा नहीं हो पाए जिससे हार्ट अटैक जैसी समस्या दूर रहती हैं।
याद रखें कि आयुर्वेद चिकित्सा की एक समग्र प्रणाली है व्यक्तिगत रिकमेंडेशन आपके प्रकृति और किसी विशिष्ट स्वास्थ्य संबंधी चिंतायो के आधार पर भिन्न हो सकता है। किसी अच्छे आयुर्वेदिक चिकित्साक से परामर्श करने से आपकी हृदय में स्वास्थ्य समस्या के लिए व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिल सकता है।
