भोपाल आज मंगलवार को उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो गया है जहां मेट्रो है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 11:00 बजे ट्रायल रन के लिए इसे फ्लैग ऑफ किया है। रानी कमलापति स्टेशन तक 5.5 किमी का ट्रायल रन किया जाना था जो कि आज सुबह 11:00 बजे होना था जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फ्लैग ऑफ किया है।

इसके बाद भोपाल मेट्रो सुभाष नगर स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन के बीच 5.5 किलोमीटर का सफर तय किया हालांकि इसके सफर के लिए अप्रैल 2024 तक इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि यह पूरा ट्रैक 2024 तक पूर्ण हो पाएगा। अभी मेट्रो का काम जारी है जल्द ही भोपाल के लोग मेट्रो का आनंद लुफ्त उठा पाएंगे। इंदौर मेट्रो का 30 सितंबर को ट्रायल रन किया गया था। इधर सुभाष नगर स्टेशन और रानी कमलापति स्टेशन को फुल लाइटिंग से सजाया गया है।

निर्माण पूर्ण होने पर मेट्रो की सुविधाऐं:-
- * ₹6940 करोड़ की लागत से 30.95 किलोमीटर क्षेत्र में विश्व स्तरीय भोपाल मेट्रो की ऑरेंज और ब्लू लाइनों से मिलेगी तेज, आराम देह और सुरक्षित आवागमन की सुविधा।
- * प्रतिदिन 7 लाख यात्री सफर कर सकेंगे।
- * हर मेट्रो ट्रेन में होंगे तीन कोच, कुल 27 ट्रेन होगी संचालित।
- * गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
- * प्रत्येक कोच में 50 लोगों के बैठने की और 300 लोगों के खड़े होने की व्यवस्था है।
- * 30 स्टेशन दो भूमिगत और 28 एलिवेटेड होंगे।
- * नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड पर स्वचालित टिकटिंग रहेगी। * लिफ्ट ,एस्केलेटर, कस्टमर केयर सेंटर ,हिंदी इंग्लिश में अनाउंसमेंट ,दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, सार्वजनिक सुविधाएं आदि होगी।
- * ट्रेन में आपातकालीन संपर्क एवं आपातकालीन द्वार भी होंगे।
- * बिजली की खपत को कम करने के लिए स्टेशन और डिपो पर सौर ऊर्जा उत्पादन होगा।
