एशियन गेम्स 2023 इस बार चीन में आयोजित किया जा रहे हैं।जिसमें भारत हर फील्ड में अपना हुनर दिखा रहा है और हर तरफ भारत अपना परचम लहरा रहा है। नॉवे दिन भी भारत ने 7 मेडल अपने नाम किए। वहीं महिला कबड्डी में अपेक्षाकृत कमजोर ताइवान ने 34-34 की बराबरी कर मैच को टाई करवा दिया।
बता दे 2010 से एशियन गेम्स में जुड़ी महिला कबड्डी में भारत ने दोनों वर्ग में हर बार मेडल सुनिश्चित किया है। महिलाओं ने 2010 और 2014 में गोल्ड जीता था ,जबकि टीम पिछले साल सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही थी दूसरी ओर ताईवान की टीम पिछले साल पहली बार ब्रॉन्ज लाने में कामयाब हुई लेकिन इस बार मेडल फेवरेट भारत की शुरुआती काफी धीमी दिखाई दी।
महिलाओं ने ताइवान से 34-34 का टाइ मुकाबला खेला। भारत की ओर से एक भी सुपर टैकल नहीं हुई। ताइवान ने दूसरे हाफ में एक सुपर टैकल की। अब भारत की महिला कबड्डी टीम का अगला मुकाबला दक्षिण कोरिया से आज होगा।

- * बैडमिंटन की बात करें तो बैडमिंटन में डबल्स में सात्विक और चिराग की जोड़ी ने राउंड 16 में अपनी जगह बना ली है। श्रीकांत ने भी राउंड 32 में प्रवेश कर लिया है।
- * हॉकी में भारतीय पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
- * बास्केटबॉल में महिला टीम का सफर कोरिया के खिलाफ 96-57 से हार के साथ खत्म हो गया है।
- * तीरंदाजी की बात करें तो कंपाउंड तीरंदाजी पुरुष टीम ने सिंगापुर को और मिक्स्ड टीम ने यूएई को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
