साउथ एक्टर सूर्या फिल्म कर्ण से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं :निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म “कर्ण “में नजर आएंगे सूर्या।
वैसे तो एक्टर सूर्या अपनी अपकमिंग फिल्म कुंगुवा की शूटिंग में बिजी हैं ,हाल ही में मूवी का पोस्टर भी रिलीज हुआ था ।
वही खबर आ रही है कि सूर्या अब बॉलीवुड की मूवीस में दिखाई देने जा रहे हैं , निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म कर्ण में नजर आ सकते हैं एक्टर सूर्या ।
रिपोर्ट के अनुसार सूर्या और मेहरा बीते कुछ समय से कर्ण के लिए बातचीत कर रहे हैं ,बातचीत सही दिशा में भी आगे बढ़ रही है ऐसे में सूर्या, मेहरा के इस 2 पार्ट वाले महाकाव्य का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित है।
यह फिल्म महाभारत की पृष्ठभूमि पर बेस्ड होगी, जिसमें सूर्या अपने करियर के सबसे जटिल किरदारों में से एक कर्ण की भूमिका निभाएंगे , सूत्रों की मानें तो यह मेहरा का ड्रीम प्रोजेक्ट है ।
महाभारत के कर्ण का किरदार में उन्होंने सूर्या को सिलेक्ट किया है कर्ण एक बहुत ही बेहतरीन कैरेक्टर है जिसे सूर्या जैसे बेहतरीन स्टार बखूबी पर्दे पर निभा सकते हैं।
यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
