अक्षय कुमार ने गांधी जयंती पर अपनी अगली बनने वाली फिल्म “स्काई फोर्स” के बारे में अनाउंसमेंट कर दिया है। अक्षय कुमार ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया है उनकी यह फिल्म अगले साल दो अक्टूबर को रिलीज होगी।

अक्षय ने अनाउंसमेंट वीडियो जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है “गांधी शास्त्री जयंती के दिन सारा देश कह रहा है जय जवान, जय किसान जय विज्ञान जय अनुसंधान” #स्काई फोर्स की अविश्वसनीय कहानी की घोषणा करने के लिए इससे बेहतर कोई दिन नहीं हो सकता भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की हमारी कहां अनकही कहानी कृपा इस प्यार दें जय हिंद जय भारत”।

जिओ स्टूडियोज और दिनेश विजन ने इसका निर्माण किया है स्काई फोर्स में अक्षय एयरफोर्स ऑफिसर का रोल प्ले करते नजर आएंगे। यह फिल्म एक तरह से एरियल एक्शन थ्रिलर है। फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में अक्षय के साथ सारा अली खान, निमरत कौर भी नजर आने वाली है। वही सारा के कथित एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहाड़ियां भी फिल्म में बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन निर्देशक अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। इसके अलावा अक्षय की “मिशन रानीगंज” भी इसी महीने 6 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। उनके खाते में बड़े मियां छोटे मियां भी है अली अब्बास जफर की है फिल्म अगले साल रिलीज होगी इसका बजट करीब 350 करोड रुपए बताई जा रहा है। वही अक्षय हेरा फेरी 4 और वेलकम टू द जंगल में भी नजर आने वाले हैं। वह साउथ फिल्म “सोराराई पोट्रो” के हिंदी रीमेक में भी लीड रोल में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *