कंगना रानाउत इन दिनों अपनी फिल्म “चंद्रमुखी 2” को लेकर काफी चर्चा में चल रही है। फिल्म में उनकी अदाकारी ने लोगों के दिलों को जीत लिया है, वही वह फिल्म में बड़ी ही खूबसूरत भी नजर आ रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड में वर्ल्ड वाइड 40 करोड रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
वही अब चंद्रमुखी यानी कंगना रनौत की अगली फिल्म “तेजस” का टीजर हाल ही में रिलीज हो चुका है। फिल्म का टीजर बहुत ही दमदार नजर आ रहा है फिल्म में कंगना एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका में नजर आने वाली है, कंगना रनौत की यह फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली है। वही फिल्म का टीजर मेकस ने गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया। कंगना फिल्म में एयरफोर्स पायलट तेजस गिल का रोल अदा कर रही है।

आरएसबीपी द्वारा निर्मित तेजस के टीज़र की शुरुआत होती है बैकग्राउंड में कंगना की आवाज से वह कहती है “जरूरी नहीं हर बार बातचीत होनी चाहिए, जंग के मैदान में अब जंग होनी चाहिए कि हो गया है मेरे वतन पर बहुत ही सितम अब तो आकाश से बारिश नहीं आग बरसानी चाहिए, भारत को छेड़ोगे ,तो छोड़ेंगे नहीं”। टीजर में कंगना का लुक बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। बता दे की तेजस में कंगना और वरुण मित्रा रोमांस करते नजर आएंगे। यानी वरुण मित्रा उनके साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं सर्वेश मेवाड़ा ने इसे लिखा है और निर्देशित किया है
वही फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो फिल्म तेजस का ट्रेलर 8 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। वहीं यह फिल्म थिएटर में 27 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। निर्माता ने भी टीजर जारी करते हुए इसकी कैप्शन में लिखा है कि “वह अपने राष्ट्र के प्यार के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार है क्योंकि अगर भारत को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं”।
