बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और रितिक रोशन दोनों ही अभी अपनी ऐक्शन फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की “टाइगर 3” चर्चा में है। वही रितिक रोशन की फाइटर चर्चा में बनी हुई है। अब खबरें आ रही है कि यह दोनों सुपर हीरो फिल्म “वार 2” में साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि अगर ऐसा होता है तो सलमान खान और रितिक रोशन पहली बार साथ नजर आएंगे यानी वॉर 2 में कबीर और टाइगर मिलकर एक्शन का तड़का लगाने वाले हैं।

इस वक्त रितिक रोशन भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म फाइटर की शूटिंग कर रहे हैं इसके बाद उनकी वॉर 2 भी लाइन में है। जिसे लेकर ताजा जानकारी सामने आ रही हैं। वॉर टू में पठान और टाइगर की एंट्री होने वाली है। वार और पठान के बाद यशराज बैनर के तले अब फिल्म “टाइगर 3” की तैयारी चल रही है। जिसमें सलमान खान अभी बिजी चल रहे हैं। अब वॉर टू में सलमान भी दिखाई देंगे।

बता दें कि वॉर टू का डायरेक्शन आयाम मुखर्जी कर रहे हैं उन्होंने फिल्म में रितिक रोशन और सलमान खान को साथ लाने की जिम्मेदारी उठाई है। वार को लेकर पहले खबर आई थी की फिल्म में पठान एक्टर शाहरुख खान शामिल होंगे। वहीं अब सलमान खान के हिस्सा बनने की खबर फैल रही है। वार 2 और भी इसके चलते और भी खास हो जाती है। सूत्रों की माने तो आयान मुखर्जी फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू करेंगे। वार 2 की मुहूर्त पूजा पहले ही हो चुकी है अब जल्द डायरेक्शन इस महीने से फिल्म को स्टार्ट कर देंगे।

सूत्रों के हवाले से पता चल रहा है कि रितिक रोशन एक बार फिर कबीर के किरदार में वॉर 2 में एक्शन का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। वहीं उनके साथ हीरोइन के रूप में “कियारा आडवाणी” का नाम सामने आ रहा है। अयान मुखर्जी की यह पहली स्पाई फिल्म है। जिसे वह डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में वाई आर एफ यूनिवर्स के तीनों सुपर स्पाई कबीर ,पठान और टाइगर को एक साथ देखने दर्शकों के लिए काफी अलग एक्सपीरियंस होगा और अच्छा अनुभव होगा। इससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर तीनों ही एक्शन हीरो साथ में आएंगे तो फिल्म में डबल नहीं एक्शन का ट्रिपल तड़का देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *