विक्रांत मेस्सी इन दिनों अपने अपकमिंग फिल्म “12वीं फेल” को लेकर बड़े ही चर्चा में चल रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था और स्टूडेंट कम्युनिटी के द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म के फैंस और विक्रांत मैसी के फैन फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि यह एक स्टूडेंट की कहानी है जो आईएएस ऑफिसर बनने के लिए संघर्ष करता है।
अब हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है और फैंस की उत्सुकता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। फिल्म का टीजर तो बढ़िया था ही वही ट्रेलर को देखकर भी धड़कनें रुक जाएगी। फिल्म का ट्रेलर भी बड़ा ही धांसू बनाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत विक्रांत से होती है फिल्म में वे मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभा रहे हैं जो चंबल के एक गांव से दिल्ली के मुखर्जी नगर में यूपीएससी की तैयारी करने आता है। जो एक बहुत ही गरीब परिवार से बिलॉन्ग करता है और हिंदी मीडियम का विद्यार्थी होता है। बता दे की फिल्म में दृष्टि आईएएस के मैन संस्थापक विकास दिवा कीर्ति सर भी नजर आए हैं।

यहां आकर उसे अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए कई छोटे बड़े काम करने पड़ते हैं क्योंकि परिवार की आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। और उसे सपोर्ट नहीं कर सकता। पूरे दिल से मेहनत करने के बाद मनोज का हौसला तब टूट जाता है जब वह बार-बार एग्जाम में फेल होने लगता है लेकिन गिरकर वह फिर उठता है रीस्टार्ट करता है। फिल्म में मनोज के संघर्ष की कहानी बताई है और मनोज जैसे करोड़ों स्टूडेंट की कहानी को बताया है के किस तरह वह एग्जाम क्लियर करने के लिए संघर्ष करते हैं और हर संभव प्रयास करते हैं। जिससे वह अपने परीक्षा में सफल हो सके।
विधु विनोद चोपड़ा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है फिल्म यूपीएससी एक्सपीरियंस के इसी गिरने और संभलने की कहानी को दर्शा रही है। अब ट्रेलर के रिलीज होने के बाद विक्रांत के फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म “12वीं फेल” 27 अक्टूबर को सिनेमाघरो में रिलीज की जाएगी।
