साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म “थलाइवर 170” आने वाले हफ्तों में फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं इस बीच फिल्म में कुछ सितारों को जोड़े जाने की खबर भी सामने आई है इस फिल्म में मंजू ,दुशारा और रितिक सिंह को अहम भूमिका निभाने के लिए चुना गया है इसकी जानकारी प्रोडक्शन हाउस के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से दे दी गई है। फिल्म का निर्देशन डीजे ज्ञानवान करने वाले हैं।

फिलहाल फिल्म का अस्थाई नाम थलाइवर 170 रखा गया है इसके बाद इसको चेंज भी किया जा सकता है इससे पहले डीजे जय भीम जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं फिल्म में संगीत देने के लिए अनिरुद्ध रविचंद्र को शामिल किया गया है वही बता दें कि इस फिल्म में इस समय सुपरस्टार ब्रेक पर है और अक्टूबर में किसी समय थलैवर 170 की शूटिंग शुरू हो सकती है।

रिपोर्टर्स के मुताबिक राणा दग्गुबाती ,फहद फाजिल और मंजू वॉरियर भी कलाकारों का हिस्सा है यह फिल्म अगले साल सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि रजनीकांत को आखरी बार निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार की फिल्म जेलर में देखा गया था। जो बहुत ही ज्यादा पसंद की गई थी और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रही थी। फिल्म ने दुनिया भर में 650 करोड रुपए की कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म का म्यूजिक भी अनिरुद्ध ने ही कंपोज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *