बुधवार को बुरहानपुर में हुए लाडली बहना सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। अब वन विभाग को छोड़कर समस्त विभागों की जो भी सीधी भर्तियां होंगी उनमें 35% पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। यानी 100 पदों पर भर्ती होगी तो 35 महिलाओं की ही नियुक्ति होगी।

इस बात के ऐलान से यह दावा लगाया जा रहा है कि मध्य प्रदेश की सरकार केंद्र सरकार से भी दो कदम आगे चल रही है केंद्र सरकार ने संसद विधानसभा में 33% महिला आरक्षण दिया, तो मध्य प्रदेश ने नौकरी में 2% बढ़ा दिया।

सभी वर्गों की महिलाओं को लाभ मिल सके इसीलिए यह आरक्षण वर्टिकल और होरिजेंटल दोनों रहेगा। यानी महिलाओं को सरकारी नौकरियों में जो आरक्षण मिला है उसमें एससी वर्ग की महिलाओं को प्राप्त रिजर्वेशन 16 परसेंट , एसटी की महिलाओं को प्राप्त रिजर्वेशन 20% ,ओबीसी की महिलाओं को 14% , ईडब्ल्यूएस की महिलाओं को 10 परसेंट पद दिए जाएंगे। बाकी 40 परसेंट पदों पर सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्राप्त आरक्षण के हिसाब से 35% पद आरक्षित किए जाएंगे।

इस बारे में सरकार ने बुधवार को अधिसूचना भी जारी कर दी है इसके लिए मध्य प्रदेश सिविल सेवा महिलाओं के लिए विशेष उपबंध नियम 1997 में संशोधन किया गया है। इसमें 28 साल बाद दो फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई है मध्य प्रदेश में वर्तमान में शिक्षकों की भर्ती में 50 परसेंट पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पुलिस भर्ती में 30 परसेंट आरक्षण दिया जा रहा है। अन्य विभागों में 33% के हिसाब से आरक्षण है यह आरक्षण प्रभाव दिया जा रहा है यानी जिस संवर्ग में जितने पद आरक्षित होंगे उनमें महिलाओं के लिए निर्धारित संख्या में पदो में आरक्षण होगा।

शिवराज सरकार द्वारा महिलाओं को दी गई सुविधाए:

  • * शासकीय सेवा में महिलाओं के लिए साल में 7 दिन के अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश।
  • * शासकीय सेवा में 13 दिन के आकस्मिक अवकाश के साथ-साथ दिन का अतिरिक्त अवकाश मिलता है।
  • * दो बच्चों के लिए सेवा काल में एक बार बच्चों के लालन पालन के लिए 6 महीने की चाइल्ड केयर लीव, संविदा वर्ग में महिलाओं के लिए 6 महीने की मैटरनिटी लीव का प्रावधान किया गया है।
  • *1.31 करोड़ लाडली बहन को हर माह 1250 रुपए दिए जा रहे हैं।
  • * प्रधानमंत्री आवास से वंचित परिवारों को लाडली बहन आवास योजना लाभ योजना से 4:45 लाख परिवारों के लाभान्वित होंगे।
  • * लाडली बहनाओं और युवाओं के कौशल उन्नयन तथा 5 अक्टूबर को किसान पर केंद्रित राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे।
  • * 6 अक्टूबर को विकास पर्व का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *