अक्षय कुमार की फिल्म “मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू” 6 अक्टूबर यानी आज रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म साहसी सरदार जसवंत सिंह गिल पर बेस्ड है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में परिणीती चोपड़ा नजर आई है और साथ ही कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा ,रवि किशन, वरुण बडोला , दिव्यदू भट्टाचार्य, राजेश शर्मा ,वीरेंद्र सक्सेना, सुशील शर्मा, अनंत और जमील खान जैसे कलाकार दिखाई दिए हैं।

यह दुनिया का सबसे सफल कोल माइन रेस्क्यू मिशन साबित हुआ था। जिसे सरदार जसवंत सिंह गिल ने सफलतापूर्वक किया था।

इसमें उन्होंने 48 घंटे में 65 खदान में काम कर रहे खनिकों को वहां से निकाला था। यह वास्तव में पूरे देश के लिए बहुत बड़ी गर्व की बात थी। इसके लिए उन्हें दो प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। इस फिल्म ने इंजीनियरों ने योगदान और जुगाड़ पर भी रोशनी डाली है कि कैसे एक इंजीनियर जान बचा सकता है। इस फिल्म में इसी कहानी पर रोशनी डाली गई है, यह अब तक की सबसे इंस्पायरिंग कहानी है जो बड़े पर्दे पर दिखाई गई है।

अब जब आज फिल्म रिलीज हो चुकी है तो दर्शकों के रिव्यू जानना भी हमारे लिए जरूरी हो जाता है। फिल्म को देख कर लौटे कुछ दर्शको ने उन्होंने फिल्म की बहुत तारीफ की है फिल्म में जिस तरह जसवंत सिंह गिल ने अपने खनिकों को बचाया है वह तारीफे काबिल है। फैंस बता रहे हैं की फिल्म एक ऐसी कहानी के जर्नी पर ले जाती है जो आपको रोने पर मजबूर कर देगी। फिल्म को देखकर लौटे एक दर्शक ने तो यहां तक कह दिया कि अक्षय कुमार की बेस्ट एक्टिंग है और यह स्टोरी सभी को इंस्पायर कर रही है फिल्म फुल पैसा वसूल है और फिल्म ढाई घंटे में पर्दे से निगाह नहीं हटने देती।

दर्शकों के रिव्यू से यह बताया जा सकता है की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और फिल्म को दर्शकों के द्वारा पसंद किया जा रहा है इस इंस्पायरिंग स्टोरी से दुनिया के सबसे सफल कॉल रेस्क्यू मिशन के बारे में पता चला है जो अब तक कई लोगों को जानकारी भी नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *