थलापति विजय काफी समय से अपनी फिल्म “लियो” को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। यह फिल्म एक पैन इंडिया फिल्म है जो कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है। संजय दत्त भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में एक तरफ जहां उनका ताबड़तोड़ एक्शन नजर आएगा। वही संजय के साथ उनका टकराव भी देखने को मिलेगा। आज के दौर में संजय दत्त साउथ इंडस्ट्री पर छाए हुए हैं और वह विलेन के रूप में भूमिकाएं अदा कर रहे हैं। लोग उन्हें विलेन के रूप में सबसे ज्यादा पसंद करते हैं जैसे ही दर्शकों को पता चलता है की फिल्म में संजय दत्त विलेन की भूमिका निभाने वाले हैं फिल्म काफी स्टार्स ऊपर पहुंच जाती है।

फिल्म लियो में इसका बैकग्राउंड म्यूजिक भी बड़ा दमदार नजर आ रहा है और तृष्णा कृष्णन के साथ विजय की केमिस्ट्री भी बड़ी ही जबरदस्त लग रही है। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। जिनकी कैथी ,विक्रम और मास्टर जैसी पिछली फिल्में बड़ी ही सुपर डुपर हिट रही है। अब वह विक्रम की सफलता के बाद दर्शकों के लिए लियो लाने वाले हैं। थलापति विजय और कनक राज इससे पहले साथ में फिल्म मास्टर कर चुके हैं।

रिपोर्टर्स के मुताबिक फिल्म के केरल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 16 करोड रुपए में बिके हैं। यह केरल में किसी भी गैर मलयालम फिल्म के लिए किया गया अब तक का सबसे बड़ा इन सौदा है। निर्देशक अनुराग कश्यप भी इस फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगै फिल्म में अनुराग के अलावा निर्देशक, मैस्क्युलिन और गौतम मेनन भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। लियो मूल रूप से तमिल में बनी एक फिल्म है लेकिन इसे हिंदी समेत कई भाषाओं में देशभर में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 19 अक्टूबर में सिनेमाघरो में रिलीज की जाएगी।
