ऋषभ शेट्टी हाल ही में आई फिल्म कांतारा को लेकर बहुत ही चर्चा में रहे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े और अपने नाम किए थे। फिल्म को लोगों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया था। फिल्म की स्टोरी बिल्कुल डिफरेंट और एंटरटेनिंग थी। फिल्म कांतारा की बड़ी सक्सेस को देखते हुए अब मेकर्स इसका सीक्वल “कांतारा 2” यानी कांतारा का पार्ट 2 लेकर आने वाले हैं।

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि कांतारा 2 की शूटिंग दिसंबर में शुरू होने जा रही है ऋषभ फिलहाल इस फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। जिसे पहली फिल्म से भी बड़े पैमाने पर बनाने की योजना बनाई जा रही है। दूसरे पार्ट में बहुत सारे एक्शन की उम्मीद की जा रही है इसलिए शूटिंग शेड्यूल बहुत ज्यादा है फिल्म की शूटिंग तीन चरणों में पूरी होगी और इसके अगस्त तक खत्म कर दिया जाएगा। बता दें की फिल्म की ज्यादातर शूटिंग देश में की जाएगी और फिल्म का बजट लगभग 125 करोड़ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कांतारा 2 का फोकस भी पंजुर्ली देव की कहानी पर होगा।

ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनी कांतारा का बजट सिर्फ 16 करोड रुपए का था, इसका मतलब मेकर्स ने बजट में काफी इजाफा किया है यानी अब फिल्म कांतारा का पार्ट 2, कांतारा 2 बड़े पैमाने पर तैयार की जाएगी और इसमें डबल ट्रिपल धमाल होने वाला है।

बता दे के फिल्म के पहला पार्ट यानी कांतारा में एक देव की कहानी को बताया गया था। फिल्म की कहानी दक्षिण कर्नाटक के एक गांव की है जहां एक राजा ने 150 साल पहले गांव वालों को जमीन दी थी। फिर आता है साल 1990 जहां फिल्म की कहानी सेट है एक ईमानदार वन अधिकारी उसे जमीन के पेड़ों की कटाई और शिकार को रोकने की कोशिश कर रहा है। जो अब एक रिजर्व जंगल है और उसे राजा के वंशज गांव वालों से अपनी जमीन वापस मांगने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच यह पौराणिक कहानी एक्शन से बंधी हुई एक कहानी के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई दी है।

अब जब इस फिल्म के सीक्वल की बात की जा रही है तो कहीं ना कहीं फिल्म की कहानी इसी कहानी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आने वाली है, यानी फिल्म यह कहानी पहली कहानी से भी रिलेट करेगी क्योंकि पहली कहानी को दर्शकों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया था और यह फिल्म ब्लॉकबस्टड रही थी। वही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था। अगर फिल्म के कलेक्शन के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 398 करोड़ का कलेक्शन किया था जो इस फिल्म के बजट से काफी काफी ज्यादा था। फिल्म इसीलिए ब्लॉकबस्टड रही थी लेकिन अब मेकर्स ने बजट बढ़ाया है और अब देखना यह होगा की फिल्म के सीक्वल में किस कहानी को किस तरह से दर्शाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *