आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के पिता माने जाने वाले ज्योफ्रे हिंटन का हाल ही में बयान आया है उन्होंने AI को लेकर एक बार फिर दुनिया को आगाह करवाया है जैसे-जैसे हर फील्ड में आई का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है और AI इंसानों को रिप्लेस कर रहा है उन्हें यह डर है कि आने वाले समय में इंसानों से ज्यादा बेहतर होने के बाद इंसानों की जरूरत कम हो जाएगी और इंसानों से ज्यादा AI महत्वपूर्ण होगा।

AI के पिता हिंटन ने कहा कि अगले 5 साल में AI की क्षमता इंसानों से बेहतर हो जाएगी। इसे रोकI नहीं जा सकता और संभव है कि एक दिन यह मानवता को ही खत्म कर दे। ऐसा बयान देते हुए हिंटन ने दुनिया को आगाह किया है हिंटन इस तरह के बातें अक्सर मीडिया को और लोगों को बताते रहते हैं और AI के लिए लोगों को आगाह करते रहते हैं। पिछले साल गूगल से रिटायर हुए हिंटन चेताते हुए कहते हैं की सरकारों और कंपनियों को इसके विकास की सुरक्षा और अनुशासित तरीका सोचना होगा।उन्होंने कहा कि आप इसे रोक नहीं सकते लेकिन इसके इस्तेमाल को नियंत्रित जरूर कर सकते हैं इस तरह नियंत्रित करके इस्तेमाल करना होगा और हमें AI पर काबू पाना होगा क्योंकि यह मानवता के लिए वरदान बने ना कि अभिशाप बन जाए।

ब्रिटेन के ज्योफ्री कंप्यूटर वैज्ञानिक व मनोवैज्ञानिक हैं इन्होंने ही इसका फ्रेमवर्क तैयार किया था। वह कहते हैं कि एआई जितनी तेजी से विकास कर रहा है उसे वास्तव में इंसान अभी समझ ही नहीं पा रहा, मुझे लगता है कि यह मानव इतिहास में पहली बार है जब हमारे पास कोई ऐसी चीज है जो हमसे ज्यादा शक्तिशाली है।

यह तकनीक मानव के दिमाग की तरह ही जटिल है अभी तो हमें पता है कि यह कैसे कlम कर रहा है लेकिन जल्द ही हमें यह भी पता नहीं होगा की चीजे कैसे हो रही हैं इसलिए हमें एआई पर रोक लगनी जरूरी और इसका सही इस्तेमाल करना जरूरी है। हम एआई के काम करने के पैटर्न को नहीं समझ पाएंगे। संभव है एक दिन इंसानों का एआई पर नियंत्रण ही ना रह जाए इसीलिए हमें एआई पर अभी से काबू पाना होगा और इसे सही से इस्तेमाल करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *