रणबीर कपूर और रश्मिका मंडाना की मल्टी स्टारर फिल्म “एनिमल” काफी चर्चा में चल रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर रश्मिका मंडाना के साथ कई बड़े सितारे भी शामिल है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म एनिमल का नया गाना और पहला गाना “हुआ मैं” रिलीज कर दिया है। गाने में रणबीर और रश्मिता की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई दे रही है राघव चैतन्य और प्रीतम ने गाना को गlया है गाने की लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखी है गाना हिंदी सहित पांच भाषा में रिलीज किया गया है इस गाने में रणबीर कपूर और रश्मिका मंडाना की शादी की जर्नी को दिखाया गया है दोनों ने गाने को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।
संदीप रेड्डी बंगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर को बिल्कुल अलग अवतार में पेश किया गया है इस फिल्म में वह बागी हीरो की तरह एक्शन करते नजर आने वाले हैं फिल्म में अनिल कपूर ,रणबीर के पिता का रोल निभाने वाले हैं फिल्म में रणबीर के किरदार के साथ-साथ उनके गैंग में 6 साथी भी दिखाई देंगे। फिल्म में रणबीर के किरदार के साथ-साथ उनके गैंग के लोग भी उनके साथ देते नजर आने वाले हैं।

बता दें कि रणबीर कपूर ने इस फिल्म एनिमल के लिए कम पैसे चार्ज किए हैं रणबीर कपूर ने केवल 30 से 35 करोड रुपए ही लिए हैं फिल्म के लिए रणबीर और संदीप पहली बार साथ में काम कर रहे हैं इस फिल्म को 1 दिसंबर को रिलीज करने की तैयारी चल रही है माना जा रहा है की बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा कारोबार कर सकती है क्योंकि इस फिल्म में एक अलग कहानी अलग रूप में पेश की जा रही है। फिल्म में एक्शन भरपूर दिखाया जाएगा। वहीं रश्मिका और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री भी नजर आने वाली है जो यह दोनों एक्टर एक्ट्रेस पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
वहीं इस फिल्म में विलेन के रूप में बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदांना ,अनिल कपूर, बॉबी देओल जैसे कलाकार साथ में देखने को मिलेंगे। अब फिल्म अपने अंतिम चरणों में है और जल्द ही दर्शकों के लिए सिनेमाघरो में रिलीज की जाएगी। रणबीर कपूर और रश्मिका मंडाना के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और रश्मिका और रणवीर की केमिस्ट्री को पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं।
