बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान लंबे समय से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आ रहे हैं। अब उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से उनकी किसी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में खबरें आई है कि आमिर खान फिल्म “सितारे जमीन पर” में दिखाई देंगे। आमिर खान को पिछली बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। जो की बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी हाल ही में आमिर ने फिल्मी दुनिया से दूर होने की वजह पर खुलकर बात की थी और अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी बताया है।उन्होंने कहा बतौर एक्टर में फिल्म सितारे जमीन पर, से वापसी कर रहा हूं “तारे ज़मीन पर” ने आपको रुलाया और अब “सितारे जमीन पर” आपको हसाएगी। हम तारे जमीन पर की थीम के साथ 10 कदम आगे जा रहे हैं उस फिल्म में मैंने दर्शील सफारी के किरदार की मदद की लेकिन इसमें 9 लोग अपनी-अपनी समस्याओं के बारे में और अपनी समस्याओं के साथ मेरी मदद करेंगे।

बतौर निर्माता मेरी पहली फिल्म आ रही है “लापता लेडिस” उसके बाद जुनैद की “प्रीतम प्यारे” आएगी और वह फिल्म “लाहौर 1947” में जिसमें लीड रोल सनी देओल निभाने जा रहे हैं उसमें वह कैमियो करते नजर आएंगे। वर्कफ्रोंट की बात करें तो आमिर खान इन दिनों स्पेनिश फिल्म “चैंपियन” के रीमेक पर काम कर रहे हैं इस फिल्म में फरहान अख्तर नजर आएंगे। वही सितारे जमीन पर फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *