बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आजकल अपनी फिल्म “टाइगर 3” को लेकर बड़ी चर्चा में चल रहे हैं। टाइगर फ्रेंचाइजी सलमान की बहुत ही ज्यादा फेमस और लोकप्रिय फ्रेंचाइजी है। अब मेकर्स फिल्म का तीसरा पार्ट यानी टाइगर 3 लेकर आ रहे हैं। जिसका इंतजार सलमान खान के फैंस बेसब्री से कर रहे हैं इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आएंगी। एक बार फिर दर्शक इन दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। सलमान खान की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म में उनके साथ कटरीना तो है ही और दोनों एक्शन करते भी नजर आने वाले हैं। बीते दिन फिल्म से कैटरीना का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ था। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है जिसमें सलमान रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौड़ और टाइगर के रूप में अपनी भूमिका दोहरा रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले फिल्म से मेकर्स ने “टाइगर का मैसेज” करके एक शॉर्ट वीडियो रिलीज किया था जो बड़ा ही पॉपुलर हुआ और लोगों ने इसे बड़ा ही प्यार दिया है इस वीडियो पर मिलियंस में व्यू भी आ चुके हैं और लोगों को बड़ा पसंद आया है। अब हाल ही में सलमान का नया पोस्टर रिलीज हुआ है जिसे सलमान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि “टाइगर आ रहा है ट्रेलर के लिए तैयार हो जाइए चार दिन बाद मत यानी 16 अक्टूबर को”, इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। टाइगर 3 यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है।

बता दे 16 अक्टूबर यानी 4 दिन बाद फिल्म का शानदार और धमाकेदार ,धांसू ट्रेलर रिलीज होने वाला है जिससे फिल्म की स्टोरी का काफी अंदाजा लगाया जा सकता है और सलमान खान के फैंस की उत्सुकता थोड़ी कम हो सकती है एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है कि बाद अब टाइगर 3 सलमान की तीसरी स्पाइस थ्रिलर फिल्म होगी।
इस फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं बता दें कि इमरान हाशमी को भी काफी समय से बड़े पर्दे पर देखने के लिए जनता उत्सुक है और अब वह इस पॉपुलर और मोस्ट अवेटेड फिल्म में देखने को मिलेंगे अब इन तीनों सुपरस्टार्स की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
