टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म “गणपत” हाल ही में बड़ी ही चर्चा में बनी हुई है इस फिल्म में बिग भी इन दोनों का साथ दे रहे हैं यानी यह तीनों स्टार्स इस फिल्म में साथ में नजर आने वाले हैं। टाइगर श्रॉफ और कृति सनोन की जोड़ी को हिरोपंती में भी देखा गया था और लोगों ने इस जोड़ी को काफी पसंद किया था। विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म “गणपत” में एक बार फिर दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं यह फिल्म फ्यूचरिस्टिक साई फाई पर आधारित है। अब तक फिल्म से पोस्टर्स टीजर और ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज किए थे लेकिन हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का नया गाना “जय गणेशl” भी रिलीज कर दिया है।
इस फिल्म के पहले गाने “हम आए हैं” के हैप्पी गाने के बाद अब मेकर्स ने हाल ही में गणपत का दूसरा गाना जय गणेश रिलीज किया है जिसमें टाइगर श्रॉफ गणपति बप्पा की भक्ति में खोए हुए नजर आ रहे हैं। निश्चित तौर पर अlपने टाइगर का ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा होगा ना ऐसा डांस देखा होगा। टाइगर श्रॉफ को अब तक हमने कई गानों में ग्रुप डांस करते हुए देखा है और अलग ही एक्शन डांस करते हुए देखा है लेकिन इस बार गणपत के इस नए गाने जय गणेश में टाइगर श्रॉफ एक्शन स्टार बिल्कुल ही अलग अंदाज में फैंस को देखने को मिल सकते हैं। 2 मिनट 33 सेकंड के इस गाने को सुनकर आप भी गणेशl की भक्ति में लीन हो जाएंगे। टाइगर श्रॉफ ने इस गाने में जमकर डांस किया है गाने के रिलीज होते ही इसे कई व्यू मिलना भी शुरू हो चुके हैं।

गाने की शुरुआत होती है टाइगर श्रॉफ की धांसू एंट्री से जिसमें उन्होंने बाजू पर गणपति बप्पा का छोटा सा ब्रेसलेट बंधा हुआ होता है गले में माला और धोती पहने हुए टाइगर श्रॉफ इस गाने में नजर आ रहे हैं गाने की शुरुआत श्लोक “वक्रतुंड महाकाय” से होती है जिसके बाद टाइगर श्रॉफ जय गणेश पर अपने शानदार स्टेप्स करते हुए नजर आते हैं टाइगर इसमें बहुत ही शानदार डांस कर रहे हैं।

जिस पर आपके कदम खुद ब खुद थिरक उठाएंगे गणपत का यह गाना अगले साल गणपति फेस्टिवल के मौके पर सबसे ज्यादा बजाया जा सकता है। इस गाने को सिंगर विशाल मिश्रा ने गाने के साथ-साथ कंपोज भी किया है।
भगवान गणेश को डेडीकेटेड इस गाने की लिरिक्स अक्षय त्रिपाठी ने लिखी है गाने की लिरिक्स सभी को बहुत ज्यादा पसंद भी आ रही है गणपत में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी देखने को फेंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है और यह फिल्म 20 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की “तेजस” और दिव्या खोसला की “यारियां 2” को टक्कर देगी।
