मणिपुर में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा ,अब उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री का सरकारी आवास फूंका, सेना को तलाशी लेने से रोका गया।
मंगलवार देर रात गैर आदिवासी और आदिवासी गुटों के बीच फायरिंग में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं 9 शवों की शिनाख्त हो गई है फायरिंग में 10 लोगों के घायल होने की जानकारी भी है।
सूत्रों के अनुसार हमलावरों ने वॉच टावर से निशाना बनाकर दूसरे गुटों पर फायरिंग की, कुछ गांवों में सेना के जवानों को तलाशी लेने से भी ग्रामीणों ने रोक दिया।
हिंसा के चलते साथ ही साथ राहत कार्य भी जारी है जरूरी सामान भी सेना द्वारा पहुंचाया जा रहा है हेलीकॉप्टर से सेना दवाइयां पहुंचा रही है उपद्रवियों ने प्रमुख रास्तों को बंद कर दिया है जिसकी वजह से रसद और दवाएं पहुंचाने में दिक्कत आ रही है रसोई गैस का सिलेंडर ढाई हजार रुपए में मिल रहा है सेना ने बुधवार को कुछ इलाकों में हेलीकॉप्टर से रसद और दवाएं ड्रॉप की।
