मणिपुर की राजधानी इंफाल के कोंगबा में शुक्रवार को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आर.के. रंजन सिंह के घर में उपद्रवियों ने पेट्रोल बमों से केंद्रीय मंत्री का घर फूंका।
मणिपुर में हो रही सांप्रदायिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही फिर से दोनों गुटों के बीच हिंसा भड़क उठी है।
इसके चलते मणिपुर के इंफाल में स्थित केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के घरों में उपद्रवियों ने पेट्रोल बमों के गोले फेंके घटना के वक्त सिंह घर पर नहीं थे ।
इंफाल में कर्फ्यू के बावजूद भीड़ मंत्री के घर तक पहुंच गई जहां सुरक्षाकर्मी और सुरक्षा गार्ड समेत कई अतिरिक्त गार्ड ड्यूटी पर थे एक गार्ड ने बताया कि भीड़ ने चारों तरफ से पेट्रोल बम फेंके मणिपुर में 3 मई से जारी हिंसा के दौरान यह दूसरा मौका है जब मंत्री के घर पर भीड़ ने हमला किया है।
