भारत के युवा खिलाडी और भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल भारत के उभरते हुए सितारे बन चुके हैं सितंबर महीने का “प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड” मिला है। आईसीसी ने शुभमन गिल को बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए यह अवार्ड दिया है सितंबर माह में 80 के औसत से 480 रन बनाने वाले गिल ने हम वतन मोहम्मद सिराज और इंग्लैंड के डेविड मालन को पछाड़कर यह अवार्ड अपने नाम किया। शुभमन गिल ने एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कुल दो शतक और तीन अर्धशतक जमाए थे, यह अवार्ड गिल का दूसरा प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड है।

बता दे की शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे हैं। लगातार अपने बल्लेबाजी से दर्शकों के दिलों पर छा रहे हैं और टीम में अपनी जगह को स्थापित कर रहे हैं। महिला क्रिकेट में श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू प्लेयर ऑफ द मंथ बनी है। श्रीलंकाई महिला क्रिकेट प्लेयर ने दक्षिण अफ्रीकी जोड़ी नादिन डी क्लार्क और लौरा बोलबोर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता है।

आईसीसी हर माह फैंस की वोटिंग के आधार पर प्लेयर ऑफ द मंथ घोषित करती है और उन्हें यह अवार्ड सौपती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *