फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवार्ड Filmfare अवार्ड इस साल गुजरात के गांधीनगर में हुआ। साल 2024 का फिल्मफेयर अवार्ड 69वा फिल्मफेयर अवार्ड था। फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक फिल्मफेयर अवॉर्ड इस बार गुजरात के गांधी नगर में रविवार को सम्पन्न हुए।फिल्मफेयर अवॉर्ड् समारोह इस बार दो दिन चला। 27 जनवरी को हुआ टेक्नीकल कैटेगरी में विनर्स घोषित किये गये थे, जबकि 28 फरवरी को मुख्य कैटेगरीज में पुरस्कार दिये गये।

फिल्म 12th फेल का रहा बोलबाला, बॉलीवुड के शानदार कपल को मिला अवॉर्ड:

Filmfare Awards 2024 का 27 जनवरी को आगाज हुआ। इस दौरान 12वीं फेल, एनिमल और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी कई फिल्मों का बोलबाला रहा। 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बॉलीवुड की हिट जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। बॉलीवुड की इस पति-पत्नी की जोड़ी ने पूरे बॉलीवुड पर अपनी दाग जमा कर रखी है।

एनिमल के लिए रणबीर कपूर बेस्ट एक्टर बने तो आलिया भट्ट ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस रहीं। 12th फेल ने यहां भी अपना जलवा दिखाया और बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म के लिए बेस्ट निर्देशक का अवॉर्ड दिया गया। एनिमल ने बेस्ट म्यूजिक एलबम और बेस्ट सिंगर के पुरस्कार भी अपने नाम किये। फिल्म ट्वेल्थ फैल ने काफी सारी कैटेगरी में अवार्ड हासिल किया।

फिल्मफेयर अवार्ड 2024 में विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल का बोलबाला तो देखने को मिला इस फिल्म ने बड़े-बड़े एक्टर्स की बड़ी बजट फिल्मों को भी पचार डाला है विक्रांत मैसी की 12th फेल ने चार कैटेगरी में अवार्ड हासिल किया। जैसा कि हम जानते हैं साल 2023 में काफी बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज हुई और बड़ी बजट फिल्मों के साथ-साथ इन फिल्मों में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स निधि काम किया लेकिन इन फिल्मों की वजाए ट्वेल्थ फैल को चार कैटेगरी में अवार्ड हासिल हुआ।

बॉलीवुड के शानदार स्टार कार्तिक आर्यन ने किया परफॉर्म, फैंस की भीड़ से बाल बाल बचे अभिनेता :

साल 2024 के फिल्मफेयर अवार्ड गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किए गए जहां बॉलीवुड के बड़े-बड़े शामिल हुए। इस बीच स्टेज पर कार्तिक आर्यन ने भी परफॉर्म किया और उनके फैंस उन्हें देख बड़ा खुश हुए लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हो गया जिससे की भीड़ बेकाबू हो गई और गार्डों को भीड़ को काबू करना पड़ा।

रविवार रात गुजरात में आयोजित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में फैंस की काफी भीड़ देखने को मिली। यह अवार्ड गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किए गए जहां काफी सारे तारे ने शिरकत की थी। इस मौके पर हर कोई अपने फेवरेट स्टार्स से एक मुलाकात या फिर उसकी एक झलक देखना चाह रहा था। ऐसे में एक्टर कार्तिक आर्यन के फैंस भी वहा शामिल रहे। ऐसे में एक्टर पूरा सुरक्षा के साथ अपने फैंस से मिलने पहुंचे। जिन्हें बैरिकेड के पीछे खड़ा किया हुआ था। जैसे ही एक्ट्रेस फैंस की भीड़ के पास पहुंचे तो हलचल हुई और बैरिकेड टूट गया। कई फैंस एक-दूसरे पर गिर पड़े। फिर सिक्योरिटी द्वारा भीड़ को काबू में लाया गया।

फिल्मफेयर अवार्ड में शामिल हुए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल :

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में शामिल फिल्मफेयर के 69वें एडिशन का आगाज रविवार को किया गया। इस बार इवेंट को मुंबई की जगह गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया गया। अब सितारों से सजी इस शाम को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपना अनुभव शेयर किया है।भूपेंद्र पटेल ने फिल्मफेयर 2024 को लेकर ट्वीट शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात टूरिज्म को लेकर भी बात की।

भूपेंद्र पटेल ने फिल्मफेयर की रंगीन शाम से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने इवेंट की तारीफ करते हुए कहा, “गुजरात टूरिज्म के साथ 69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 कभी न भूलने वाला इवेंट था। गुजरात में सितारों से सजी शाम के बीच शानदार परफॉर्मेंसेंस हुई। गुजरात में इस कार्यक्रम के आयोजन ने इसे और भी खास बना दिया है।”इस मौके पर शो के होसट मैं भी गुजरात के गांधीनगर में फंस के सपोर्ट और मैनेजमेंट को काफी सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *