बुधवार को भोपाल में “चैंपियन ऑफ चेंज मध्य प्रदेश” पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में रखा गया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन शामिल हुए थे।
जहां उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जुटे प्रतिष्ठित शख्सियतों को सम्मानित किया इस समारोह में अध्यात्म के क्षेत्र में भागवत भूषण और शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को राज्यपाल सहित अन्य मंचासीन लोगों ने पुरस्कार प्रदान किया पंडित प्रदीप मिश्रा को राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने चैंपियन ऑफ चेंज पुरस्कार से सम्मानित किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित मिश्रा ने कहा कि है पुरस्कार और संपूर्ण शिव भक्तों को समर्पित है।
