देश की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा देश का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार आज 17 अक्टूबर को आयोजित किया जाना है। यह अवार्ड 69 व राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार होगा। इसमें फिल्म जगत से जुड़ी कई हस्तियां उपस्थिति रहेगी। इस फिल्म अवार्ड में देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के हाथों इंडियन फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन मंगलवार यानी आज दिल्ली के विज्ञान भवन में हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ मेडल भी प्रदान करेंगी। भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार “दादा साहेब फाल्के” दिग्गज अभिनेत्री “वहीदा रहमान” को प्रदान किया जाएगा। समारोह में शामिल होने के लिए अल्लू अर्जुन, रणबीर कपूर ,आलिया भट्ट ,कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी ,करण जौहर ,विवेक अग्निहोत्री ,पल्लवी जोशी, आर माधवन पहुंच चुके हैं। विजेताओं का ऐलान 24 अगस्त 2023 को किया गया था। जिन में हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कोई दिक्कत कलाकारों के नाम शामिल हुए थे।

बता दें कि पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए सभी कलाकार कल शाम से ही दिल्ली में जमावड़ा लगा चुके हैं और आना शुरू हो गए हैं। बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीतने वाले अल्लू अर्जुन आर आर आर के लिए निर्देशक एसएस राजामौली और संगीतकार कीरवानी सोमवार शाम को दिल्ली पहुंच चुके हैं। बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम करने वाली आलिया भट्ट ,पति रणबीर कपूर के साथ मंगलवार को सुबह दिल्ली पहुंच चुकी है।

यह पुरस्कार डीडी नेशनल के यूट्यूब चैनल पर भी प्रकाशित होगा और डीडी नेशनल पर भी यह लाइव प्रसारण होगा। बता दें कि 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड में उन फिल्मों को सम्मानित किया जा रहा है जो 2021 और 2022 में रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *