बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में अपनी वेब सीरीज “जाने जान” को लेकर चर्चा में चल रही थीं। इस वेब सीरीज में करीना ने शानदार किरदार निभाया और लोगों के दिलों को जीत लिया। अब लोगों के दिलों पर राज करने के बाद करीना अपनी नई फिल्म “द बकिंघम मर्डर्स” में नजर आने वाली है। मेकर्स ने फिल्म से करीना का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है।

इस फिल्म में करीना बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आने वाली है जो करैक्टर आज तक करीना ने नहीं किया, जिसमें फैंस ने करीना को नहीं देखा करीना वैसा रोल निभाते हुए नजर आएगी। सामने आए पोस्टर में करीना बेहद गुस्से में पुलिस कर्मियों से जूझती नजर आ रही है पोस्टर में करीना का यह लुक देखकर फैंस के बीच में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है हालांकि मेकर्स ने अभी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।

यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान शाहिद और स्कैन 1992 के डायरेक्टर हंसल मेहता ने संभाली है। एकता कपूर की यह मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है इस फिल्म में करीना के साथ रणवीर बरार भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

हंसल मेहता के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में करीना कपूर जस भामरा नाम का एक जासूस और मां का किरदार निभाते दिखाई देने वाली हैं। जिसे अपने बच्चे को खोने के बाद बकिंघम शेयर में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या की जांच करने का मौका मिलता है। रविवार को करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। जिसमें उन्होंने अपने किरदार के बारे में बताया था करीना ने जस भlमरा का किरदार निभाने के सफर के बारे में लिखा है कि जस एक ऐसा किरदार था जिसे निभाने का इंतजार किया है जासूसी फिल्में और सीरीज करने का मैं 23 साल से इंतजार किया था। मैं थ्रिलर फिल्मों की फैन रही हूं और उन्होंने हंसल और एकता का भी थैंक यू कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *