यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले बन रही फिल्म “टाइगर 3” का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। जो बड़ा ही धमाकेदार है इस फिल्म में इमरान हाशमी विलन का रोल कर रहे हैं जो बड़े ही खतरनाक और अकल्पनीय लग रहे हैं। फैंस को इमरान हाशमी के लुक को देखने के लिए बड़े बेताब थे और जब उनका लुक रिवील हुआ तो वह बड़ा ही शानदार लग रहा है। ट्रेलर के बाद मेकर्स ने इमरान का लुक शेयर किया है इसके साथ ही उनके कैरेक्टर का नाम भी रिवील कर दिया है।

फिल्म “टाइगर 3” इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। मेकर्स ने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए ट्रेलर तो रिलीज कर ही दिया था साथ में इमरान हाशमी की झलक भी दिखा दी है। जैसा कि सलमान खान ने कहा था कि इस बार पहले से 10 गुना ज्यादा एक्शन होगा। ट्रेलर में देखकर कुछ ऐसा ही लग भी रहा है मेकर्स हर दिन फिल्म से नई अपडेट दे रहे हैं और अब टाइगर 3 से इमरान हाशमी का सोलो लुक और कैरेक्टर नेम रिवील कर दिया है। इमरान ने इस लुक को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।

डायरेक्टर मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म टाइगर 3 का इंतजार कैटरीना ,सलमान के फैंस तो कर ही रहे हैं। साथ में अब इमरान हाशमी के फैंस भी सालों बाद इमरान हाशमी को इस तरह देखने के लिए बेताब है और उनके एक्शन और उनकी एक्टिंग को देखने के लिए बड़ी ही उत्सुक हैं। टाइगर फ्रेंचाइजी के सबसे खतरनाक विलेन इमरान हाशमी का सोलो लुक सामने आया है जिसमें वह काफी गुस्से में टाइगर को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

सोलो लुक के साथ ही इमरान हाशमी का कैरेक्टर नेम रिवील कर दिया गया है। फिल्म में उनका नाम “आतिश” है वह टाइगर और जोया की जिंदगी तबाह करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इमरान की फिल्म में विलन बनने को लेकर लंबे समय से चर्चा थी लेकिन ट्रेलर सामने आने तक आदित्य चोपड़ा ने उनकी आइडेंटिटी रिवील नहीं की थी। अब जब ट्रेलर सामने आ गया है तो इमरान हाशमी की प्रसेंस ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। अभी तक कई फिल्मों में केवल रोमांटिक सीन करने वाले इमरान हाशमी इस बार फैंस को सबसे अलग अंदाज में दिखाई देने वाले हैं वह इस बार विलेन के रूप में दर्शकों को एंटरटेन करेंगे और भरपूर एक्शन करते दिखाई देंगे। आतिश हिंदी सिनेमा का सबसे अलग तरह का विलन होने वाला है।

इमरान ने टाइगर 3 में काम करने के बारे में बताया कि वह टाइगर 3 के बारे में बताने के लिए उत्सुक थे लेकिन वह यह जानते थे कि जब उनका कैरेक्टर रिवील किया जाएगा। तब फैंस का केस कुछ अलग ही होगा। आतिश के कैरेक्टर को ट्रेलर के साथ रिवील किया जाना था मुझे खुशी है कि लोग मेरे रोल को पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *