हाल ही में गगनयान मिशन की तैयारी को लेकर पीएम मोदी ने एक समीक्षा बैठक करवाई। गगनयान मिशन की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाइयां दी है और गगनयान मिशन की तैयारी पर समीक्षा की है। गगन्यान मिशन की तैयारी कैसी चल रही हैं मिशन कहां तक पहुंचा है यह सब बैठक में पीएम ने वार्ता की और समीक्षा की।

भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण प्रयासों के भविष्य पर इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय वैज्ञानिकों से अंतरग्रहीय मिशनों की दिशा में काम करने का आह्वान भी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गगनयान मिशन की तैयारी की समीक्षा तो की ही है साथ ही पीएमओ के अनुसार ह्यूमन रेटेड लॉन्च व्हीकल के तीन मानव रहित मिशनों सहित 20 प्रमुख परीक्षणों की योजना भी बनाई गई है।

बता दें कि इस बैठक में मिशन की तैयारी का मूल्यांकन भी किया गया है और इसके मूल्यांकन करने के साथ 2025 तक इसके लॉन्च करने की पुष्टि भी की गई है, इस समीक्षा बैठक में पीएम मोदी ने निर्देश दिया कि भारत को अब नए और महत्वाकांक्षी लक्ष्यों पर भी काम करना चाहिए। इसमें 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना और 2040 तक चंद्रमा पर इंसान को भेजना भी शामिल है। इस तरह भारत अब बड़े-बड़े सपनों को पूरा करने के लिए और भारत का पूरे विश्व में नाम रोशन करने के लिए आगे अग्रसर है। अब इसरो भी इन मिशनों की तैयारी भी करने लगा है। इसमें वीनस ऑर्बिटर मिशन और मंगल लैंडर भी शामिल होगा।

इसी के साथ एनसीईआरटी ने हाल ही में अब “अपना चंद्रयान” प्रोग्राम भी स्कूली बच्चों के लिए लांच कर दिया है। जिससे कि स्कूली बच्चे भी इसरो की उपलब्धियां को जान सके और बच्चों में एक वैज्ञानिक सोच उत्पन्न हो सके। जिससे वह आगे चलकर अपने भविष्य और अपने देश के भविष्य के बारे में आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *