वर्ल्ड कप 2023 इस बार भारत में आयोजित किया जा रहे हैं। जिसके चलते भारत के अलग-अलग स्टेडियम में यह मैच रखे गए हैं अब तक वर्ल्ड कप में 48 में से 23 मैच हो चुके हैं। इस बार वर्ल्ड कप में जोरदार उलट फेर देखने को मिल रहा है। अभी तक अच्छा प्रदर्शन करती आई वर्ल्ड चैंपियन टीमें इस बार वर्ल्ड कप में फ्रेशर्स टीमों से मात खा रही है। चाहे फिर इंग्लैंड हो ,ऑस्ट्रेलिया हो या पाकिस्तान। वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम ने हाल ही में पाकिस्तान को भी शिकस्त दे दी है इससे पहले अफ़गानिस्तान टीम ने वर्ल्ड कप में दर्शकों को चौंका दिया था , जब टीम ने इंग्लैंड को बुरी तरह हराया था और वह अंक तालिका में अपना स्थान ऊपर लाने में सफल रही थी। वहीं अब पाकिस्तान की टीम को शिकस्त देने के बाद अफगानिस्तान ने अपने लिए एक अलग ही इज्जत कमा ली है।
मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप की अंक तालिका से यह संस्करण कुछ बदला हुआ सा नजर आता है पिछले बार की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड अंक तालिका में एसोसिएट टीम नीदरलैंड से भी नीचे आखिरी पायदान पर है दुनिया की नंबर दो टीम पाकिस्तान लगातार तीन मैच हार चुकी है और अब उसकी वापसी मुश्किल दिख रही है दोनों टीम अफगानिस्तान की उभरती टीम से हार झेल चुकी है इस सीजन में खिताब की दावेदार इंग्लैंड और पाकिस्तान अपनी उम्मीद के मुताबिक खेलने में विफल हो रहे हैं। वर्ल्ड कप से थोड़ा पीछे जाकर देखें तो इसकी वजह क्रिकेट के इतर भी मिल जाती है। इंग्लैंड टीम का फोकस वनडे से हटा हुआ दिखता है तो पाकिस्तान भी खिलाड़ियों की चोट और कप्तानी की खींचतान से परेशान दिखता है।
इस बार वर्ल्ड कप में उभरती हुई टीमें ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। जिसके कारण पुरानी चैंपियन टीमों पर दबाव देखने को मिल रहा है यह दबाव अपने देश और जीत को लेकर और जनता का भी हो सकता है। जीतने के लिए दबाव के चलते टीमें फॉर्म में होते हुए भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं या फिर लापरवाही के कारण टीमें अच्छा प्रदर्शन करती नजर नहीं आ रही है। वहीं अगर भारत की बात की जाए तो भारत फॉर्म में चल रही है भारत की टीम इस बार अच्छे बैटर और बॉलर्स से सजी हुई है सभी फॉर्म में चल रहे हैं जिसके चलते अब तक हुए भारत के 5 वर्ल्ड कप मैचों में से पांचो में ही भारत ने जीत हासिल की है और इसके चलते अंक तालिका में अपना स्थान पहले नंबर पर कायम करे हुए हैं। वहीं अगर नई टीमों की बात की जाए तो नीदरलैंड, अफगानिस्तान की टीम भी वर्ल्ड कप चैंपियन से बहुत ऊपर नजर आ रही है अंक तालिका में। वही दूसरे नंबर पर अंक तालिका में न्यूजीलैंड की टीम , उसके बाद दक्षिण अफ्रीका, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान है। वहीं इंग्लैंड अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें नंबर पर पहुंच चुकी है।
एशिया कप तक पाकिस्तान दावेदार लग रहा टीम नंबर वन पर थी। कप्तान बाबर बल्लेबाजी में टॉप पर थे शाहीन, नसीम, रऊफ की पेश तिगड़ी विरोधियों पर कहर बन रही थी लेकिन एकदम से चीजे बदल गई। टीम ने एशिया कप में भारत के खिलाफ मैच बड़े अंतर से गवा दिया। नसीम शाह चोटिल हो गए , शाहीन और बाबर में गुटबाजी की खबरें आने लगी हलचल इतनी बढ़ गई कि पीसीबी को बयान जारी करना पड़ा। अफगानिस्तान के खिलाफ बाबर बतौर कप्तान मैदान पर एक्टिव नहीं लगे। शाहीन, इफ्तार ,रिजवान, हारिश, इमाम कई बार गंभीर चर्चाओं में शामिल हुए गेंदबाजों को भी चेयर करते नहीं देखl।

अगर इंग्लैंड की टीम की बात की जाए तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने यह बात स्वीकारी की इंग्लैंड ने अपने खिताब बचाओ अभियान की तैयारी जल्दबाजी में की। मार्च से सितंबर के बीच टीम ने एक भी इंटरनेशनल वनडे नहीं खेला। वर्ल्ड कप टीम का कोई खिलाड़ी किसी लिस्ट ए मुकाबले में भी नहीं उतरा, टीम के नंबर तीन बल्लेबाज रूट 2019 से 2023 के बीच सिर्फ 19 वनडे खेलने उतरे हैं। उनका मुख्य फोकस टेस्ट रहा जहां उन्होंने इस दौरान 56 से 55 टेस्ट खेले हैं। इंग्लैंड ने 4 साल में सिर्फ 42 वनडे खेले और 44 खिलाड़ियों को आजमाया है इस दौरान सबसे अनुभवी रहे जेसन रॉय को वर्ल्ड कप टीम में जगह तक नहीं मिली। सबसे ज्यादा 56 टेस्ट मैच खेले लेकिन वनडे पर फोकस ही नहीं किया। 2015 से 2019 में इंग्लैंड ने 88 वनडे खेले थे ,34 खिलाड़ियों को आजमाया था, 12 खिलाड़ी 50% से ज्यादा मैच खेल चुके थे अभ्यास अच्छा हुआ था और जीते भी थे। यानी हम यह कह सकते हैं कि इंग्लैंड ने अपना पल्ला झाड़ते हुए यह कहा है कि इस बार प्रैक्टिस की कमी के कारण वह वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं दूसरी टीमों ने ज्यादा मैच खेले हैं जिसके चलते उनकी प्रेक्टिस सही रही और दूसरी टीमों की रणनीति को समझने में सफल रहे। जिसके चलते वह वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं चाहे वह नई टीम हो या उनका अनुभव वर्ल्ड कप में या क्रिकेट में ज्यादा ना हो फिर भी टीमें अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है।
वही वर्ल्ड कप का 23वा मैच अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमों के बीच हुआ। दोनों ही टीम अच्छे खिलाड़ियों से सजी हुई है अफ्रीका टीम ने फिर भी बांग्लादेश को 383 रन का लक्ष्य दिया और डिकॉक ने शतक लगाया। सीजन में तीन बार 350 प्लस का स्कोर बनाने वाली दक्षिण अफ्रीका पहला देश बन चुका है। बता दे कि दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरा फॉर्म में नजर आ रही है और वह वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करते हुए भी दिख रहे हैं। इसी के चलते दक्षिण अफ्रीका अंक तालिका में तीसरा स्थान कायम किए हुए हैं अभी तक चार मैच खेल चुकी दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी 3 मैच जीत चुकी है और एक मैच गंवाया है इसके चलते उन्होंने अंक तालिका में 6 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान कायम रखा है।
