वर्ल्ड कप 2023 की मेजबान टीम भारत के लिए अभी तक जीत का जश्न बना हुआ है। भारत ने खेले पांच मैचों में लगातार जीत हासिल की है। हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के साथ मैच में भारत ने नया रिकॉर्ड कायम करते हुए लगातार पांच मैच जीत लिए और न्यूजीलैंड की टीम को 4 विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला रविवार यानी 22 अक्टूबर को धर्मशाला में खेला गया था। इस हार के साथ ही कीवी टीम का विजय रथ रुक गया है। टीम को चार मैच के बाद पहली बार हार मिली है कीवी टीम अब दूसरे नंबर पर काबिज हो चुकी है उसे भी सेमीफाइनल के लिए अपने बाकी बचे चार में से दो तीन मैच जरूर जीतने होंगे।
भारत अभी तक ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश ,अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से वर्ल्ड कप में मैच खेल चुका है। अब भारत का अगला मैच 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के साथ लखनऊ में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है।
भारत और इंग्लैंड का क्रिकेट इतिहास काफी दिलचस्प रहा है इन दोनों टीमों ने पहला वनडे मैच जुलाई 1974 में खेला था। इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। लीड्स में खेले गए इस मुकाबले में भारत की कप्तानी अजीत वाडेकर ने की थी। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए ऑल आउट होने तक 265 रन बनाए थे।

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक 106 मैच खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 57 मैच जीते हैं जबकि इंग्लैंड ने 44 मैचों में जीत हासिल की है। दो मैच टाई हुए हैं और अब एक बार फिर से यह दोनों टीम में एक दूसरे का सामना करने के लिए वर्ल्ड कप में 29 अक्टूबर को बढ़ाने वाली है। भारत की टीम इस समय पूरे फॉर्म में चल रही है भारत के सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं टीम में बल्लेबाज और गेंदबाज सभी जोरदार है।
अगर इस बार के वर्ल्ड कप मैच की भी बात की जाए तो इंग्लैंड चार मैच खेल चुका है जिसमें से इंग्लैंड अभी तक सिर्फ एक मैच जीता है और तीन मैच हारा है वहीं अगर इंडिया की बात करें तो इंडिया ने 5 मैच खेले हैं अब तक और पांचो ही जीते हैं। इसीलिए इंडिया अंक तालिका में सबसे ऊपर चल रही है वहीं इंग्लैंड अंक तालिका में 9 नंबर पर अफगानिस्तान से पहले बनी है। इंग्लैंड ने अभी तक तो खराब प्रदर्शन करते हुए तीन मैच हार दिए हैं अब देखना यह होगा कि भारत के साथ होने वाले 29 अक्टूबर को मैच में इंग्लैंड कैसे अपने आप को संभालेगी। वहीं अगर भारत की बात की जाए तो भारत ने पांचो मैचों में इतना शानदार प्रदर्शन किया है कि वह पहले स्थान पर टिकी हुई है।
भारत का प्रदर्शन अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में इतना अच्छा रहा है कि किसी भी सामने बाली टीम को भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन नहीं करने दिया और कम स्कोर पर ही रोक दिया। भारतीय टीम के बॉलर्स फार्म में चलने के साथ शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।
अब भारत की मेजबानी में खेला जा रहा वनडे वर्ल्ड कप 2023 अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने शुरुआती सभी पांच मैच जीत लिए हैं अब इसी के साथ टीम 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर तो है ही और जल्द ही सेमीफाइनल में भी पहुंच सकती है।
टीम को अपना अगला यानी छटा मैच इंग्लैंड के खिलाफ 29 अक्टूबर को लखनऊ में खेलना है यदि भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को हराती है तो वह लगभग सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी यदि इसके बाद भारतीय टीम अपना सातवां मैच श्रीलंका के खिलाफ भी जीत लेती है तो उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी 14 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने से भारतीय टीम को कोई नहीं रोक पायेगा। भारतीय टीम को अपना सातवां मैच श्रीलंका के खिलाफ 2 नवंबर को मुंबई में खेलना है।
