देश के पांच राज्यों में चुनावी माहौल बड़ा ही गर्माया हुआ है पार्टियां सत्ता में आने के लिए हर संभव प्रयास कर चुकी हैं और अब अगले महीने राज्यों में चुनाव भी है तारीख आ चुकी हैं। जिसके चलते राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। मध्य प्रदेश में आचार संहिता लागू हुई काफी दिन हो गए हैं वहीं इसका उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्यवाही भी की जा रही है। दशहरा पर्व समाप्त होते ही पुलिस ने फिर से अपराध और अपराधियों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है विधानसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावशाली होने के बावजूद भी लोग आचार संहिता का खुले आम उल्लंघन करते हुए पाए जा रहे हैं ऐसे लोगों पर पुलिस प्रशासन ने अपनी पैनी निगाह बनाए हुए हैं। पुलिस प्रशासन अब सक्रिय हो चुका है और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया जा रहा है इस दौरान वह ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लोगों को आदर्श आचार संहिता के पालन किए जाने की अपील कर रहे हैं तो वही गांव में संदिग्ध अवस्था में घूमने वाले अपरिचित लोगों की सूचना पुलिस को दिए जाने की बात ग्रामीणों से कर रहे हैं।
मोबाइल गश्त के दौरान पुलिस द्वारा स्थानीय गुंडे बदमाशों पर सतत निगरानी रखी जा रही है इस दौरान असामाजिक तत्वों ,गुंडे, बदमाशों की धर पकड़ भी की जा रही है। इसके लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया है उक्त टीमों द्वारा शहरों में भ्रमण किया जा रहा है और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल भी की जा रही है।
इसी के चलते पुलिस प्रशासन की अपील है कि आचार संहिता का पालन हर नागरिक करें ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस का दल लगातार सर्चिंग कर मादक पदार्थ बिक्री पर प्रतिबंध लगाए हुए हैं इसके अलावा वर्षों से लंबित चल प्रकरणों के निपटानों के लिए भी पुलिस सतत प्रयास कर रही है। वाहनों की सघन चेकिंग का अभियान लगातार जारी है हर रास्तों पर जगह-जगह चेक पोस्ट लगाए गए हैं और वाहनों की जांच की जा रही है संदिग्ध पाने पर कार्यवाही की जा रही है और चालान बनाए जा रहे हैं।
आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही पुलिस प्रशासन ने सभी लाइसेंस धारी हथियारों को जिला मुख्यालय की थानों में जमा कर लिया है चुनाव कोई भी हो लेकिन ग्वालियर चंबल में हिंसा ,तोड़फोड़ और फायरिंग होती ही है ऐसी घटनाएं बढ़ने के साथ ही आंचल में आर्म्स लाइसेंस की संख्या भी बढ़ती जा रही है चंबल के चार और इससे लगे ग्वालियर के दो जिलों में पिछले दो विधानसभा चुनाव के बीच लाइसेंसी हथियारों की संख्या 95,086 से 1,06499 हो गई है वह भी तब जब नेताओं ने हथियार लाइसेंस की सिफारिश करना कम कर दिया है।
कमलनाथ आज छिंदवाड़ा में नामांकन दाखिल करेंगे:
मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ गुरुवार को छिंदवाड़ा में नामांकन दाखिल करने वाले हैं। छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस के मुताबिक सुबह 11:00 बजे श्याम टॉकीज से रैली शुरू होगी जिसमें सांसद नकुलनाथ सहित कांग्रेस के जन प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
