प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी आज 27 अक्टूबर को एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वह यहां 2 घंटे 40 मिनट रहेंगे। पीएम मोदी चित्रकूट के जानकी कुंड परिसर में स्थित नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ करने आ रहे हैं। वे अरविंद भाई मफतलाल की समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वही पीएम श्री रघुवीर मंदिर और श्री राम संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। उसके बाद वह श्री सद्गुरु सेवा संघ के ट्रस्ट द्वारा आयोजित स्वर्गीय अरविंद भाई मफतलाल के शताब्दी वर्ष समारोह में भी शिरकत करेंगे।

स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11:45 मिनट पर दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे। यहां से वह चित्रकूट के लिए हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:55 पर रवाना होंगे। 1 घंटे 40 मिनट पर मोदी चित्रकूट पहुंचेंगे। वह 1:45 पर रघुवीर मंदिर में पूजन अर्चन करने के बाद सद्गुरु सॉग सेवा ट्रस्ट की प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन करेंगे। पीएम मोदी श्री राम संस्कृत महाविद्यालय के पुस्तकालय भी पहुंचेंगे इसके बाद जानकी कुंड अस्पताल मध्य प्रदेश में अरविंद भाई मफतलाल की समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिसर में ही स्थित नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को शुभारंभ इसी के दौरान करेंगे।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार यह भी पता चला है कि दोपहर 2:25 पर वह कार द्वारा प्रस्थान कर विद्या धाम जानकी कुंड स्टेडियम में सभा को संबोधित करेंगे। 3:15 पर वे जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज की आशीर्वाद लेने तुलसी पीठ पहुंचेंगे। टाइम टू टाइम प्रोग्राम के मुताबिक पीएम मोदी दोपहर 3:20 से लेकर 4:00 बजे तक किताब का विमोचन करेंगे। कांच मंदिर का दर्शन और लगभग 10 मिनट तक जगतगुरु से विशेष वार्तालाप करेंगे शाम 4:05 पर प्रधानमंत्री तुलसी पीठ से हैली पैड पहुंचेंगे यहां से 4:15 पर वह खजुराहो एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है जोरों शोरों से तैयारीयां पूरी भी हो चुकी है आज दोपहर प्रधानमंत्री के आगमन पर जनता ने उनके स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर ली है। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय अरविंद भाई मफतलाल की जयंती पर उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद पीएम जानकी कुंड नेत्र चिकित्सालय परिसर में तैयार किए गए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण करने जा रहे हैं।

बता दें कि आज के प्रधानमंत्री के मध्य प्रदेश दौरे के बाद भाजपा के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भी मध्य प्रदेश द्वारा जल्द ही शनिवार से शुरू हो रहा है वे जबलपुर में रघुनाथ शाहा, शंकर शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद जुन्नारदेव छिंदवाड़ा में सभा लेंगे। यहां भोपाल लौटकर भोपाल व नर्मदा पुरम संभाग की बैठक लेंगे। 29 को अमित शाह सागर भी जाएंगे। चुनावी माहौल के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो अपनी तरफ से जनता को पार्टी का पूरी तरह प्रचार प्रसार कर दिया है और जनता को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं अब भाजपा के दिग्गज भी मध्य प्रदेश को खोना नहीं चाहते इसलिए यहां वह बैक टू बैक मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में अगले माह विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। मध्य प्रदेश में यह चुनाव दिवाली के 5 दिन बाद 17 नवंबर को होंगे जिसके चलते मध्य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है इससे पहले सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने अपने सारे दाव पेच चल दिए हैं और काफी सारी योजनाएं भी लागू की है। आचार संहिता से ठीक पहले ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कई योजनाएं चलाई और कई योजनाओं का शुभारंभ भी किया। इसी बीच अब मध्य प्रदेश की जनता को भाजपा महामहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से साधने के लिए मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *