भारत के सबसे ज्यादा फेमस युटयुबर्स में से एक भुवन बाम अब अपना एक नया कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं यह शो फेमस जापानी गेम शो ताकेशी कैसल के रिबूट वर्जन को एक्टर कॉमेडियन भुवन बlम हिंदी में डब कर रहे हैं। भुवन ने इस शो को अपने पॉपुलर कैरेक्टर टीटू मामा की आवाज में डब किया है भूवन का यह फेमस कैरेक्टर उनके शो बीवी की वाइंस का हिस्सा रहा है। भुवन बाम यूट्यूब के जरिए देश में फेमस हुए हैं। वह बीवी की वाइंस यूट्यूब चैनल के जरिए कॉमेडी रील बनाते थे जिसके बाद वह इतने फेमस हो गए कि अब वह एक एक्टर और कॉमेडियन भी बन चुके हैं।अब वह अपना शो भी लेकर आ रहे हैं।

बता दें कि इस शो को इससे पहले जावेद जाफरी हिंदी में वॉइस ओवर कर चुके हैं तब शो टीवी पर टेलीकास्ट होता था। लेकिन इस बार भुवन बाम ने इस शो को अपनी आवाज दी है और हिंदी में डब किया है यह शो पहले टीवी पर आता था लेकिन अब से यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। हाल ही में मेकर्स ने इस शो का नया टीजर भी रिलीज किया है। शो किया टीजर बाद ही मजेदार है, टीजर में भुवन अपने टीटू मामा वाले किरदार में नजर आ रहे हैं वह एक शूज शॉप के ओनर बने हुए हैं वह अपने कस्टमर से डील कर ही रहे होते हैं कि याकूजा जापानी गैंगस्टर उनकी दुकान पर आते हैं और टीटू को किडनैप करके टोक्यो ले जाते हैं गन पॉइंट पर शो को हिंदी में डब करवाते हैं। इस टीजर को भुवन बाम ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और टीजर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है कि “यह कोई प्रोफेशनल तरीका नहीं था हम खुश हैं कि ऐसा हो रहा है” । वही मेकर्स ने इस शो को रिलीज और सरिता करने की जानकारी भी दर्शकों को दे दी है बता दे की ताकेशी कैसल शो 2 नवंबर से अमेजॉन प्राइम वीडियो पर सरिता होने जा रहा है।

बता दें की ओरिजिनल सीरीज के सार को रीकैप्चर करते हुए दर्शकों को 100 से अधिक प्रतियोगियों अटैकिंग आर्मी को मजबूत कैसल पर धाबा बोलने का प्रयास करते हुए रास्ते में सभी तरह के दुश्मनों , शैतानों और विशाल फॉर्म मशरूम से लड़ते हुए देखने को मिलेगा केवल सबसे बहादुर और लकी व्यक्ति ही ताकेशी से मुकाबला कर पाएगा और संभावित रूप से एक मिलियन का बैंक बन पाया जाएगा।

शो से जुड़ने पर भुवन बाम ने कहीं यह बड़ी बात:

इस शो के साथ अपने जुड़ाव पर बात करते हुए अभिनेता और निर्माता भुवन बाम ने कहा क्योंकि ताकेशी कैसल का ओरिजिनल वर्जन टेलीविजन पर था मैं गेम शो के कॉन्सेप्ट एजुकेशन और प्रफुलिता का एक उत्साही प्रशंसक रहा हूं। यह मेरे लिए बेहद पुरानी यादें हैं कि मैं इस शो को देखकर बड़ा हुआ हूं और अब इसे आवाज दे रहा हूं यह वास्तव में एक खास पल है मुझे नहीं लगता कि मेरी पीढ़ी में कोई ऐसा है जिसने इस तरह की कॉमेडी को पसंद ना किया हो और इसे एंजॉय ना किया हो।

इस शानदार गेम शो का हिस्सा बनना एक प्रिविलेज और सम्मान की बात है एक एंटरटेनर के रूप में मेरे दर्शकों ने हमेशा मेरे द्वारा निभाए गए अनोखे लेकिन रिलेटेबल किरदारों की तारीफ की है और मैं टीटू मामा के रूप में अपने क्रिएटिव साइड को सामने लाकर खुश हूं मुझे उम्मीद है कि आज की पीढ़ी से इस शो को उतना ही प्यार मिलेगा जितना हमें मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *