हिंदू धर्म में कुछ शुभ संकेतों के बारे में बताया गया है शास्त्रों में कुछ ऐसे संकेत है जिनसे यह इशारा मिलता है कि आप बहुत जल्दी अमीर बनने वाले हैं या घर में बहुत जल्दी पैसा आने वाला है जैसे कि:
1. घर में अगर आपको काली चीटियां दिखे तो आप इसे शुभ संकेत मानिए और खुश हो जाएगी । काली चींटी नजर आने से यह इशारा मिलता है कि आपके घर में धन आने की प्रबल संभावना है, और यह सफलता की ओर संकेत करती है।

2.कछुए को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तांबे, पीतल या चांदी का कछुआ होना सौभाग्य लाता है. कछुए से धन के साथ-साथ घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है. यदि घर में अचानक से कछुआ आ जाए तो इसका संकेत है कि माता लक्ष्मी आपके घर आने वाली हैं.

3.दोमुंहा सांप का घर में आना भी बहुत शुभ माना जाता है. क्योंकि दोमुंहा सांप को लक्ष्मी का वाहक माना गया है. दोमुंहा सांप किसी को काटना नहीं है. माना जाता है जिस घर में दोमुंहा सांप आता है उस घर में कभी धन की कमी नहीं होती.

4.गौरैया का आना भी शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि, यदि घर में चिड़िया ने घोंसला बना लिया है तो ये शुभ संकते देते हैं. ये अपार सुख-समृद्धि आने का इशारा है. जिस घर में चिड़िया घोंसला बनाएं, वहां धन की कमी नहीं रहती है.

