हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा करते हैं। हर साल की तरह इस बार भी अमरनाथ यात्रा के लिए online एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

बाबा अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू हो गई है , इस बार श्रद्धालुओं की श्रद्धा देखते हुए श्राइन बोर्ड ने हेलीकॉप्टर टिकट की दरों में बढ़ोतरी नहीं की है अभी तक ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीयन करवा चुके हैं। यह संख्या और भी ज्यादा होने की संभावना है।

असुविधा को मद्देनजर रखते हुए श्रद्धालु यात्रा के लिए पहले से एडवांस बुकिंग करवा लेते हैं, अभी तक यह संख्या ढाई लाख पहुंच चुकी है और यह पंजीयन अभी भी जारी है अतः यह संख्या डबल होने की पूरी संभावना है।

बाबा बर्फानी के दर्शन विश्व भर में प्रसिद्ध है देश के कई स्थानों से लोग बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल अमरनाथ यात्रा करते हैं , सरकार एवं राज्य प्रशासन श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था करवाते हैं हर साल की तरह इस बार भी तैयारियां जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *