बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री तारा सुतारिया सबसे पहली बार करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर फ्रेंचाइजी में नजर आई थी। इसके बाद उन्हें एक अलग ही पहचान मिल गई थी और लोग उन्हें जानने लगे थे इस फिल्म से उनके कई फैंस भी बन गए थे। फिर फिल्म के बाद उन्होंने कई प्रोजेक्ट किये जो काफी पसंद भी किए गए। तारा सुतारिया एक बेहद ही शानदार कलाकार है वह एक्टिंग तो अच्छी करती ही है साथ में वह सिंगर भी अच्छी हैं।

अब हाल ही में तारा सुथारिया एक नई फिल्म “अपूर्वा” में नजर आने वाली है इन दिनों वह अपनी फिल्म अपूर्वा को लेकर काफी चर्चा में भी चल रही है अब हाल ही में मेकर्स ने तारा सुतारिया की अपकमिंग फिल्म अपूर्वा का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है इससे पहले मेकर्स ने तारा सुतारिया का फिल्म से फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था जो बड़ा ही यूनिक और खतरनाक नजर आ रहा था और काफी पसंद भी किया गया था। फिल्म में तारा सुतारिया के साथ लीड रोल में राजपाल यादव और अभिषेक बनर्जी भी नज़र आएंगे। दरअसल यह फिल्म एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें तारा सुतारिया एक अलग ही अवतार में नजर आने वाली है फिल्म का ट्रेलर बड़ा ही शानदार है ट्रेलर की शुरुआत में तारा एक भोली भाली लड़की के किरदार में नजर आती है जो अपने होने वाले पति के प्यार में पागल है फिल्म में धैर्य करवा उनके पति की भूमिका में नजर आएंगे।

इन दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री में ट्विस्ट तब आता है जब तारा का अपहरण हो जाता है अभिषेक ने किडनैपर की भूमिका निभाई है ट्रेलर में आगे अपूर्वा को किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और कितनी खतरनाक परिस्थितियों से गुजरना पड़ता यह बखूबी नजर आया है क्या आखिर में तारा की जिंदगी में सब ठीक हो जाता है किस हद तक वह सरवाइवल के लिए लड़ती हैं, फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।

बता दे की तारा इस फिल्म से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने जा रही है यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डिजनी हॉटस्टार पर 15 नवंबर को वर्ल्ड वाइड रिलीज की जाएगी। एक्ट्रेस को इससे पहले कभी इतनी एंट्रेंस किरदार में नहीं देखा गया है यह किरदार तारा सुतारिया का पहला ऐसा किरदार है जिसमें वह मेलोडी गर्ल के अलावा एक खतरनाक लड़की के रूप में दिखाई देगी जो अब तक के किरदारों में से सबसे अलग किरदार है। फिल्म के डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट हैं। वहीं अगर अन्य किरदारों की बात करें तो राजपाल यादव ने भी खतरनाक किरदार निभाया है और अभिषेक बनर्जी ने अभी तक निभाए गए सभी किरदारों में से इस फिल्म में सबसे अलग किरदार निभाया है अभी तक अभिषेक बनर्जी कॉमेडी फिल्मों में कॉमेडी करते नजर आए हैं वहीं इस फिल्म में वह थ्रिलर दिखाते नजर आएंगे और 1 अपराधी के रूप में नजर आने वाले हैं।

वही तारा सुतारियों को भी अपनी एक्टिंग में इस फिल्म से वेरिएशंस करने को मिले हैं इस फिल्म के करने के बाद उनकी एक्टिंग में और भी सुधार आया होगा और वह यह बताने में सफल रही है कि वह ऐसे किरदार भी बखूबी निभा सकती हैं। फिल्म में वह एक भोली भाली लड़की की भूमिका तो निभा ही रही है जो बाद में एक खतरनाक लड़की बनकर उभरती है और अपना खुद को सरवाइव करने के लिए खुद की लड़ाई लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *