शेफाली शाह पिछले कुछ वक्त से अपनी आने वाली फिल्म “थ्री ऑफ़ अस”मैं बिजी चल रही थी और फिल्म को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में उनके साथ मंजे हुए कलाकार जयदीप अहलावत और स्वानंद किरकिरे भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया था जो बड़ा ही शानदार नजर आ रहा था और लोगों ने इसे पसंद भी किया था। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का शानदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है।

बॉलीवुड की मंजी हुई कलाकार शेफाली का यह साल काफी अच्छा रहा है उन्होंने इससे पहले दो शानदार वेब सीरीज भी दी थी जो लोगों ने काफी ही पसंद की थी और अब शेफाली इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म थ्री ऑफ़ अस में नजर आने वाली है यह कहानी इन तीन किरदारों के इर्द-गिर्द ही घूमती नजर आएगी। शैफाली ने भी ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। यह एक रिलेशनशिप ड्रामा बेस्ड फिल्म है।

इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में शेफाली और जयदीप बचपन की लवर के रूप में दिखाई दिए हैं वही इन दोनों की शादी अलग-अलग लोगों से हो जाती है और किस तरह शेफाली यानी शैलजा फिल्म में इनका नाम शैलजा है जयदीप से मिलने आती है दरअसल वह एक भूलने वाली बीमारी के चलते बीमार रहती हैं इसीलिए अपने पति से अपने पुराने दोस्त से मिलने को कहती है और उनके साथ जयदीप से मिलने आती है और किस तरह वह अपनी पुरानी जिंदगी जीती है फिल्म में इस कहानी को दिखाया गया है और जयदीप और शैलजा की रोमांटिक जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए तैयार हो जाइए।

यह एक शानदार फिल्म होने वाली है जिसमें इन तीन लीड कैरेक्टर्स का एक अलग ही रिलेशनशिप ड्रामा देखने को मिलेगा और आपको बहुत ही एंटरटेन करेगा। जिसमें शेफाली एक ऐसी महिला के किरदार में नजर आएंगे। जो बहुत कमजोर और नाजुक हैं जिसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।

इसका निर्देशन अविनाश अरुण द्वारा किया गया है यह शानदार रोमांटिक ड्रामा जल्द ही 3 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। शिफाली को आखरी बार फिल्म नियत में देखा गया था जिसमें उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी वही जयदीप को जाने जा मैं दिखाई दिए थे इनमें उनके साथ करीना कपूर खान भी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *