हाल ही में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की धांसू जोड़ी को फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में देखा गया था। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री और जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गई थी। इस फिल्म में काफी बड़े-बड़े सितारों ने काम किया था जिसमें शबाना आज़मी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी शामिल है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रही थी और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी सराहा था।
अब खबरें आ रही है कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अगली आने वाली फिल्म “बैजू बावरा” जिसमे इन दोनों की केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों को बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली जल्द ही फिल्म बैजू बावरा लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे।
फिल्म की शूटिंग में क्यों हो रही है देरी:
वहीं अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है कि संजय लीला भंसाली पिछले कई सालों से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं अब खबरें हैं कि इसकी शूटिंग अगले साल फरवरी से शुरू हो सकती है रिपोर्टर्स के मुताबिक आलिया फिलहाल फिल्म बासन बाला के निर्देशन में बन रही फिल्म “जिगरा” की शूटिंग कर रही है और वह टाइट शेड्यूलिंग के चलते इस फिल्म को समय नहीं दे पा रही हैं। जब वह इस फिल्म की शूटिंग से फ्री होगी, तब वह संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा की शूटिंग के लिए जाएगी। वहीं फिल्म जिगरा की शूटिंग जनवरी तक चलेगी। जिगरl की शूटिंग के साथ-साथ आलिया बैजू बावरा की तैयारी भी कर सकती हैं।
वही फिल्म शुरू करने से पहले रणवीर सिंह “सिंघम अगेन” में अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर लेंगे और दोनों एक्टर और एक्ट्रेस तब साथ में बैजू बावरा की शूटिंग शुरू करेंगे। बैजू बावरा का पहला शेड्यूल अगले साल फरवरी से शुरू होने की तैयारी चल रही है और मई तक चलेगा यह पहला शेड्यूल, फिर दूसरा शेड्यूल मानसून के बाद शुरू होगा। यानी फिल्म थिएटर में आने में अभी समय लगेगा लेकिन बीच-बीच में मेकर्स दर्शकों को फिल्म के बारे में जानकारियां देते रहेंगे।
वैसे तो संजय लीला भंसाली अपनी बड़ी बजट फिल्मों के लिए काफी जाने जाते हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म बैजू बावरा किस स्तर पर बनने की तैयारी चल रही है। अब देखना यह होगा कि आलिया और रणवीर की अब तक की आई फिल्मों में से यह फिल्म बैजू बावरा किस हद तक और कैसे अलग होगी। इसकी कहानी लोगों को किस तरह दूसरी फिल्मों की कहानी से अलग लगेगी और कनेक्ट कर पाएगी या नहीं।
