बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस साल बॉलीवुड की वापसी करने में सफल रहे हैं। शाहरुख खान ने अपनी फिल्म “पठान” से बॉलीवुड में खुद की वापसी की और साथ ही बॉलीवुड की भी इंडस्ट्री में वापसी कराई है। फिल्म पठान ने जिस तरह का मार्केट किया वह काबिले तारीफ है उसी के चलते बैक टू बैक फिर इस साल कई फिल्में 500 करोड़ के आंकड़े में शामिल हुई और बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हजारों करोड़ के पार चला गया।
बता दे की हाल ही में आई शाहरुख खान की फिल्म “जवान” ने भी धमाल मचा दिया था और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने भी अपनी ही फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और बॉलीवुड को अच्छी खासी कमाई करके दी थी। अब आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने फिल्म जवान को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया है। जिससे शाहरुख खान के फैंस और फिल्म जवान को पसंद करने वाले दर्शक इसे आज से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है की ओटीटी वर्जन में नया एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा। फिल्म भी 20 मिनट लंबी हो जाएगी। बाकी फिल्म में कुछ ऐसे अहम सींस भी होंगे जिन्हें थिएटर वर्जन में लंबाई की वजह से हटा दिया गया था इस पर खुद इटली कुमार ने भी कुछ समय पहले इशारा किया था उन्होंने कहा था कि हमने थिएटर वाले वर्जन में इमोशन का सही अनुपात रखा है ओटीटी के लिए हम अलग नई सोच रहे हैं यानी उन्होंने थिएटर वर्जन में इमोशनल सींस ज्यादा जोड़े थे और एक्शन सींस कम रखे थे लेकिन अब नेटफ्लिक्स पर समय की पाबंदी न होने के कारण फिल्म 20 मिनट ज्यादा लंबी होगी और जो सीन कटे हुए थे वह एक्शन सीन पूरी तरह दिखाए जाएंगे।
साथ ही अटली कुमार ने कहा था कि हम किसी चीज पर काम कर रहे हैं इसलिए छुट्टी भी नहीं ली है मैं आप सभी को सरप्राइज करूंगा नेटफ्लिक्स ने कुछ दिन पहले से ही शाहरुख के जन्मदिन को लेकर काउंटडाउन शुरू कर दिया था। सूत्रों की माने तो शाहरूख अपने फैंस के साथ ही बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं साथ ही उनकी अगली फिल्म “डंकी” का टीजर भी आज दोपहर 12:00 बजे तक रिलीज हो चुका है फिल्म क्रिसमस पर रिलीज हो रही है इसलिए निर्देशक राजकुमार हिरानी भी इसके लिए बड़े ही उत्सुक हैं।

बता दे की नेटफ्लिक्स ने शाहरुख खान की फिल्म जवान के ओटीटी राइट्स पहले ही खरीद लिए थे और यह ओटीटी राइट्स ढाई सौ करोड रुपए में बिके थे जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड कायम करने वाला है। शाहरुख खान की पापुलैरिटी और पिछली फिल्मों के धांसू धमाल और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन के बाद फिल्म मेकर्स ने आटीटी राइट्स ढाई सौ करोड रुपए में नेटफ्लिक्स को बेचने का फैसला किया था। बता दें कि इस फिल्म जवान के निर्माता निर्देशक एटली कुमार है जो एक शानदार डायरेक्टर हैं वहीं अगर शाहरुख खान की बात की जाए तो शाहरुख खान इस साल बैक टू बैक शानदार फिल्में ला रहे हैं पहले पठान, जवान और अब उनकी फिल्म डंकी भी जल्द ही आने वाली है जिसका इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
बता दें की शाहरुख खान की पिछली फिल्म पठान में भी शानदार एक्शन दिखाया गया था। जिससे की एक्शन लवर काफी खुश हुए थे और फिल्म को बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म में भी एक्शन लवर के लिए यह फिल्म भी जन्नत साबित होने वाली है क्योंकि ओट पर अब फिल्म में 20 मिनट का एक्शन सींस और ऐड कर दिए गए हैं जिससे की एक्शन सीरीज को पसंद करने वाले दर्शन काफी खुश होंगे। बता दे कि शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉलीवुड की अन्य कई अच्छी फिल्मों के साथ रिलीज की गई थी लेकिन फिल्म ने सभी फिल्मों को पहचानते हुए रेस में सबसे आगे पहुंच गई और सबसे ज्यादा कलेक्शन कर लिया फिल्म ने अपने पहले दिन से ही अन्य फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए थे और जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। यह एक बड़ी बजट फिल्म थी जिसने अपने बजट से काफी अच्छा कलेक्शन कर दिखाया और लोगों के दिलों पर राज करने में सफल रही अब दर्शक इस फिल्म का आनंद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आज यानी 2 नवंबर से उठा सकते हैं।
