वर्ल्ड कप 2023 की मेजबान टीम भारत का आज इंग्लैंड के साथ वर्ल्ड कप का छठा मुकाबला लखनऊ में होने जा रहा है। इंडिया ने अभी तक वर्ल्ड कप के पांच मैच खेले हैं और पांचो में ही शानदार जीत हासिल की है वही इंग्लिश टीम यानी इंग्लैंड ने 5 मैच खेले हैं जिसमें से केवल एक मैच में जीत हासिल की है और चार मैच में बुरी तरह हार मिली है। इस बार वर्ल्ड कप 2023 में इंडिया की टीम फुल फॉर्म में चल रही है इंडिया के बल्लेबाज हो या गेंदबाज सभी अपना प्रदर्शन बेहतर दे रहे हैं। वहीं इंग्लैंड की बात की जाए तो इंग्लैंड प्रैक्टिस की कमी के कारण सभी मैच अपने हाथ से निकाल रही है और इंग्लैंड के बल्लेबाज हो या गेंदबाज कोई भी कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं।

इस बात पर इंग्लैंड के कप्तान ने खुद यह बयान देते हुए कहा है कि इस बार इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप की अच्छे से तैयारी नहीं कर पाई है केवल 2 महीने की प्रैक्टिस के बाद वर्ल्ड कप मैच खेलने आ गए और साथ ही टीम ने ज्यादा नए प्लेयर्स को भी नहीं आजमाया है जिससे की टीम अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब हो रही है।

आज वर्ल्ड कप के 48 मैच में से 29 व मैच इन दोनों टीमों के बीच होने वाला है। दोनों टीमों भारत और इंग्लैंड का आज छठा मैच लखनऊ स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच रविवार यानी आज भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:00 बजे से बेंगलुरु में शुरू होगा।

टीम इंडिया टॉप बैटिंग ऑर्डर में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगी रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे। विराट कोहली नंबर 3 पर और श्रेयस अय्यर नंबर चार पर बैटिंग करने आज उतरेंगे। वहीं केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव को मिडिल ऑर्डर में मौका मिलेगा। पांड्या चोट की वजह से इस मुकाबले से बाहर है वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी नहीं खेल सके थे। भारत लखनऊ में होने वाले मैच के लिए अश्विन को मौका दे सकता है अश्विन अनुभवी ऑलराउंडर है और बतौर स्पिन गेंदबाज सफल भी रहे हैं।

IND Vs ENG:-

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव को मौका दिया था लेकिन वह महज़ दो रन बनाकर रन आउट हो गए थे हालांकि वह इंग्लैंड के खिलाफ फिर से मैदान में उतर सकते हैं इस मैच में मोहम्मद शमी भी खेले थे, उन्होंने पांच विकेट लिए थे। गौरतलब है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम पॉइंट लेवल में सबसे नीचे नवे नंबर पर बनी हुई है। उसने पांच में से सिर्फ एक मैच जीता है और चार मैच हारे हैं उसके लिए लखनऊ में भारत को टक्कर देना आसान नहीं होगा। टीम इंडिया फॉर्म में है और उसने अपने सभी पांच मैच जीते जीते हैं।

आज के मैच में अगर भारत जीत जाता है तो भारत का सेमीफाइनल का टिकट पूरी तरह पक्का हो जाएगा अभी भी भारत अंक तालिका में दूसरे नंबर पर बना हुआ है पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका 6 में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ पहले नंबर पर है वहीं दूसरे नंबर पर भारत है तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड और चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। वैसे तो भारत सेमीफाइनल का टिकट एक तरह से पक्का कर चुका है लेकिन अगर भारत आज का मैच जीत जाता है तो 100% या कहे की एकतरफा भारत सेमीफाइनल में खेलने के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।

टीम में बदलाव: अगर टीम में बदलाव की बात करें तो आज भी सूर्यकुमार यादव खेल सकते हैं वही मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन में से किसी एक को रोहित शर्मा आज टीम में खिला सकते हैं वही टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा, शुभमन गिल शुरुआत में मैदान में उतरेंगे। उनके बाद विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और फिर मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल ,सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर में रविंद्र जडेजा क्रीज पर बैटिंग करने आएंगे।

बता दे की हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल सकेंगे। वहीं अगर गेंदबाजों की बात की जाए तो मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव इनका बॉलिंग करना आज पक्का है और मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन में से कोई एक आज टीम में खेल सकता है।

वहीं अगर इंग्लैंड की बात की जाए तो इंग्लैंड के डेविड मालन ,जॉनी बियर स्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, लिविंगस्टोन या उनके स्थान पर हैरी ब्रोक आज खेल सकते हैं। वही मोईन अली सेम करन ,डेविड बिली ,आदिल रशीद और मार्क वुड आज इंग्लैंड की टीम की तरफ से मैदान में उतरेंगे।

आज का मैच कुछ ही देर में शुरू होने वाला है आज भारत मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन टीम इंग्लैंड के साथ खेलने जा रही है लेकिन इस बार वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ने बहुत बुरा प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में अपना स्थान सबसे निचले स्तर पर ले आया है।

मैदान की पिच रिर्पोट:

अगर लखनऊ के स्टेडियम के पिच की बात की जाए तो इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 पर सब की निगाहें बनी हुई है लखनऊ की पिच स्पिनर्स के लिए बहुत ही शानदार है ऐसे में भारत की प्लेइंग इलेवन में अनुभवी रविंद्र अश्विन को शामिल किया जा सकता है अश्विन के खेलने की स्थिति में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पांच विकेट लिए थे जिसके चलते उनकी प्लेइंग 11 में जगह पक्की नजर आ रही है यानी इस मैच के लिए बुमराह और शमी ही फ्रंटलाइन पेसर होंगे। वहीं कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *