वर्ल्ड कप 2023 की मेजबान टीम भारत का छठा मुकाबला इंग्लैंड के साथ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुआ। रविवार को दोपहर 2:00 बजे से मुकाबला शुरू हुआ टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया और भारत को बैटिंग करने के लिए मैदान में उतरना पड़ा। बैटिंग करने उतरी भारत की पहली जोड़ी रोहित शर्मा और शुभमन गिल 30 रनों तक एक दूसरे का साथ देते रहे लेकिन 30 रनों के बाद शुभमन गिल बुरी तरह आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए। जिससे भारत को एक बड़ा झटका मिला उसके बाद मैदान में आए विराट कोहली भी बिना मैदान में समय बिताए पवेलियन वापस लौट गए और जीरो रन पर आउट हो गए। उसके बाद मैदान में आए श्रेयस अय्यर भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और जल्द ही वापस लौट गए।

लेकिन मेजबान टीम भारत के कप्तान टिके रहे लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ा ही संघर्षपूर्ण साबित हुआ। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 230 रन का साधारण लक्ष्य ही दे पाई। टीम की पारी 50 ओवर में 229 पर 9 विकेट का स्कोर रख समाप्त हो गई। यह 11 साल में भारतीय टीम का घरेलू मैदान पर 50 ओवर पूरे खेलने के बाद भी सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले टीम चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ साल 2012 में 227 ,6 विकेट पर स्कोर बनाया था। ओवरऑल 2019 के बाद भारतीय टीम पहली बार 230 का आंकड़ा छूने में विफल रही। वहीं 2011 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप की मेजबान टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 तक नहीं पहुंच पाई।

लखनऊ में हुए कल के मुकाबले में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम की शुरुआत तो बेहद खराब रही हर रन के लिए बल्लेबाजों को बड़ा ही संघर्ष करना पड़ा। कप्तान रोहित शर्मा ने 87 रन बनाकर पारी को संभाला तो वहीं के एल राहुल ने 39 रन के साथ पारी में अपना योगदान दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 91 रन जोड़े ,164 के टीम स्कोर पर रोहित के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने 49 रन बनाए ओर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाय। उसके बाद 229 रन का साधारण स्कोर को चेज करने के लिए मैदान में उतरी इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करते हुए बड़ी ही लड़खड़ाई लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड टीम बुरी तरह हार गई।भारत के गेंदबाजों ने मैच में अपना जलवा बिखरते हुए इंग्लैंड की टीम को रन बनाने से बखूबी रोका। लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच बॉलर्स के लिए बहुत ही शानदार साबित हुई बल्लेबाजों को इसके लिए संघर्ष करना पड़ा। जिस तरह भारत के बल्लेबाजों ने एक-एक रन बनाने के लिए मैदान में संघर्ष किया, इस तरह इंग्लैंड की टीम जब मैदान में आए तो उन्हें भी एक-एक रन के लिए मोहताज होना पड़ा।

कल के मैच में भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल 129 रनों पर ही इंग्लैंड की टीम को समेट दिया और इंग्लैंड की टीम 129 रनों पर ही ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। भारत ने इंग्लैंड को पूरे 100 रनों से हरा दिया और वर्ल्ड कप में अपना छठा मैच जीत लिया। भारत ने अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में 6 मैच खेले हैं और छह ही अपने नाम कर लिए हैं। जीत के साथ भारत अब अंक तालिका में सबसे ऊपर 12 अंक के साथ बनी हुई है। इसी के साथ भारत का सेमीफाइनल का टिकट भी पक्का हो चुका है। अब भारत का अगला मुकाबला श्रीलंका के साथ 2 नवम्बर को खेला जाएगा। कल के हुए मैच में भारत ने अपनी जीत की लिगसी बनाए रखी और छठी जीत हासिल की।

कप्तानों का योगदान:

कल के मेजबान टीम भारत के छठे मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी पारी खेली और कप्तान के पद का बखूबी ए कर्तव्य निभाया शुरुआती विकेट गिरने के बाद रोहित ने अपने प्लान में बदलाव किया इसके बाद उन्होंने जमीनी शॉर्ट खेल कर रन बनाए ताकि टीम विकेट ना कोई वहीं इंग्लैंड के कप्तान की बात करें तो पूरे टूर्नामेंट में पहली बार बटलर अच्छी कप्तानी करते नजर आए उन्होंने अच्छे बदलाव किए विराट को एक प्लान के तहत आउट किया गया साथ ही श्रेया को पहले बाउंसर पर ही बरखा गया लेकिन बल्लेबाजी में उनका यह जादू नहीं चल पाया और टीम केवल 129 रनों पर ही सिमट गई। भारत में पांचवें से दसवें ओवर के बीच सिर्फ नौ रन बनाए टीम पावर प्ले का फायदा नहीं उठा सकी भारतीय पारी के अंतिम 10 ओवरों से पहले मुख्य बल्लेबाज पेवेलियन लौट गए।

कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का 100वा मैच: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी के करते हुए कप्तान के तौर पर कल का मैच शानदार तरीके से जितवाया वही बता दें कि यह मैच रोहित का कप्तान के तौर पर शोभा मैच था रोहित ने सोवे इंटरनेशनल मैच में देश की कमान संभाली उनका बतौर कप्तान 40 व वनडे था वह 51 T20 और जो टेस्ट माचो में भी भारत का नेतृत्व कर चुके हैं उनका जीत का प्रतिशत 73 परसेंट है। इस बार वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा शानदार बल्ले कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं वह सही समय पर सही निर्णय लेते हुए दिख रहे जिसके तहत टीम ने 6 में से 6 मैच अपने नाम किए हैं और अंक तालिका में अपना नाम सबसे ऊपर रखा है भारत इसी के चलते अब सेमीफाइनल में पहुंच चुका है।

रोहित ने बतौर कप्तान शोभा इंटरनेशनल मैच खेल 87 की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच भी बने इस पारी में रोहित के इंटरनेशनल क्रिकेट में 18000 रन भी पूरे हो गए। ऐसा करने वाले वह पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने रोहित शर्मा ने 144वीं बार 50 प्लस का स्कोर किया है इस मामले में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली की बराबरी कर ली है इंटरनेशनल में विराट कोहली 34वीं बार शून्य पर आउट हुए हैं सचिन तेंदुलकर की बराबरी इसमें की।

गेंदबाज चमके: रविवार को हुए मैच में भारत के गेंदबाजों ने कमाल दिखा दिया शमी और बुमराह ने 9 रन के अंदर चार विकेट चटका दिए इसी के साथ जीत हासिल कर ली शमी और बुमराह ने अपनी कलाएं दिखाते हुए इंग्लैंड की टीम को केवल 129 रनों पर ही समेट दिया सभी बल्लेबाजों ने अपने हिस्से के विकेट लिए और टीम को जिताया।

भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर वर्ल्ड कप में लगातार छठी जीत हासिल करने के साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचना तय कर लिया है दूसरी और अंग्रेज टीम इंग्लैंड लगातार पांचवा मैच हारने के बाद अब किसी भी हाल में टॉप पर में नहीं पहुंच पाएगी भारत ने इंग्लैंड को 230 रनों का लक्ष्य दिया था इस यह इस वर्ल्ड कप में भारत का सबसे कम स्कोर रहा यानी जीत का पूरा धारा मधुर अब गेंदबाजों के कंधों पर आ गया इंग्लैंड की टीम बिना विकेट खोए 30 रन बना चुकी थी फिर शमी और बुमराह की जोड़ी ने कमाल दिखाते हुए इंग्लैंड को 39 रन तक चार विकेट कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *