बॉलीवुड के शानदार अभिनेता विकी कौशल इन दिनों अपनी फिल्म “सेम बहादुर” को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। यह फिल्म सेम बहादुर बहुत ही लोकप्रिय नजर आ रही है लोग इस फिल्म के पोस्टर से लेकर टीजर और आज रिलीज हुए ट्रेलर को भी बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आज यानी मंगलवार को शाम के समय फिल्म मेकर्स के द्वारा फिल्म सेम बहादुर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होते ही इसे लाखों में व्यूज आना भी शुरू हो चुके हैं बता दें कि विकी कौशल को फिल्म उरी से एक अलग ही पहचान मिल गई है लोग अब उन्हें उरी के सुपरस्टार के रूप में जानते हैं और वह देशभक्ति वाले रोल में बड़े ही उम्दा नजर आते हैं और लोगों के द्वारा बहुत ही पसंद भी किए जाते हैं। इस फिल्म सेम बहादुर में भी उनका लुक काफी पसंद किया गया है। उन्होंने एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाई है जो बेहद ही शानदार है इस फिल्म में विकी कौशल का बॉडी लैंग्वेज और लुक देखकर उनके मेहनत का अंदाजा लगाया जा सकता है। विकी कौशल ने फिल्म में अपने किरदार में घुसने के लिए काफी मेहनत की है जो उनके डॉयलॉग डिलीवरी और फिल्म के टीज़र और ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है।

यह फिल्म सेम बहादुर एक जांबाज आर्मी ऑफिसर के ऊपर बनाई गई फिल्म है और यह आजादी के बाद 1971 72 में हुए पाकिस्तान के साथ युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी, इसमें किस तरह हमारी भारतीय आर्मी ने पाकिस्तान के आर्मी को प्लानिंग करके उन्हें हराया और पाकिस्तान के सैनिकों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया। यह पूरी कहानी इस फिल्म में दिखाई जाएगी जिसका सेंटर आफ अट्रैक्शन सेम बहादुर नाम का किरदार है।

फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और सोशल मीडिया पर विकी कौशल की लुक और उनके डायलॉग को काफी पसंद किया जा रहा है विकी कौशल के फैंस अब इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ट्रेलर के रिलीज होने के बाद फिल्म की कहानी को काफी ज्यादा समझा और उनके किरदार को आंका जा सकता है यह फिल्म एक देशभक्ति का संदेश देते हुए देशभक्ति की भावना जगाएगी। फिल्म में विकी कौशल की एक्टिंग को देखकर उनकी मेहनत का अंदाजा लगाया जा सकता है उन्होंने इस कैरेक्टर को बखूबी निभाया है और उनके डायलॉग डिलीवरी बहुत ही सराहनीय है।

फिल्म सेम बहादुर का ट्रेलर है शानदार:

विकी कौशल आने वाले समय में सेम बहादुर में जल्द ही नजर आएंगे लंबे समय से इस मूवी को लेकर विकी का नाम चर्चा में बना हुआ है डायरेक्ट मैग्ना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय सेना के फील्ड मार्शल रहे सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है इस बीच सेम बहादुर का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट मूवी के लिए काफी हद तक बढ़ चुकी है बीते 13 सितंबर को विकी कौशल स्टारर सेम बहादुर का टीजर रिलीज किया गया था। इस टीजर को ऑडियंस की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है ऐसे में अब आज 7 नवंबर को सेम बहादुर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

बता दें कि फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में विक्की कौशल अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगै जबकि इंदिरा गांधी की भूमिका में फातिमा सना शेख भी हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। सेम बहादुर के इस ट्रेलर को देखकर आपके अंदर देशभक्ति का जुनून जाग उठेगा कुल मिलाकर कहा जाए कि सेम बहादुर का यह ट्रेलर काफी बेहतरीन है। जिसकी तारीफ करने से आप भी खुद आपको नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं उरी फिल्म की तरह इस मूवी में भी भारतीय सेना की वर्दी में विकी काफी जच रहे हैं रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर सेम बहादुर के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है।

दिसंबर में विकी कौशल की होगी खास फिल्में रिलीज:

आने वाला दिसंबर विकी कौशल के लिए बेहद ही खास होने वाला है इस साल जरा हटके जरा बचके जैसी हिट फिल्म देने वाले विक्की की अपकमिंग मूवी से बहादुर 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है इसके बाद शाहरुख खान स्टार फिल्म डंकी में भी विकी कौशल अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म डंकी 22 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

हाल ही में फिल्म डंकी के मेकर्स ने डंकी का टीजर रिलीज किया था जिसे दर्शकों ने कही प्यार दिया है इसमें पहली बार पता चला कि विकी कौशल भी फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले हैं विकी कौशल की फिल्म में होने के बाद वह ट्रेडिंग में चलने लगे और हर जगह डंकी में विकी कौशल के होने की चर्चा होने लगी अब देखना यह होगा कि विकी कौशल की है दोनों फिल्में दिसंबर में क्या कमाल दिखाती है और बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करने में कामयाब होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *