वर्ल्ड कप 2023 इस बार भारत में आयोजित किया जा रहा है और यह अपने अंतिम चरणों में पहुंच चुका है। वर्ल्ड कप के बस कुछ ही मैच बाकी है जिसमें से वर्ल्ड कप 2023 के तीन सेमी फाइनलिस्ट का पता चल चुका है। अब वर्ल्ड कप में चौथे फाइनलिस्ट का दारोमदार तीन टीमों पर निर्भर कर रहा है न्यूज़ीलैंड ,अफगानिस्तान और पाकिस्तान। जिसमें से न्यूजीलैंड ने अपने पूरे 9 मैच खेले हैं और वह अभी अंक तालिका में चौथे स्थान पर 10 अंक पाकर बनी हुई है। अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान टीमों के बचे एक-एक मैच से वर्ल्ड कप 2023 के चौथे सेमी फाइनलिस्ट का पता चल जाएगा। और यह भी पता चल जाएगा कि इस वर्ल्ड कप में इन चार टीमों में से कौन सी दमदार टीम है यानी अभी इस वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल के आने से पहले बहुत बड़े उलटफेर हो सकते हैं।
न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में होगा सेमीफाइनल लिस्ट का फैसला:-
जहां न्यूजीलैंड और पाकिस्तान मंजी हुई टीम एक दूसरे से लड़ते हुए सेमीफाइनल लिस्ट की रेस में आगे पहुंचना चाहेंगे, वही उभरती हुई टीम अफगानिस्तान इस बार वर्ल्ड कप 2023 में अपने आप को साबित करने में सफल रही है और कई बड़ी टीमों को धूल चटाने का काम भी किया है। कई अच्छे मैच जीते हैं और वर्ल्ड कप में उलटफेर करने में काबिल रही है। वही टीमों को अफगानिस्तान टीम को अब हल्के में नहीं ले सकते टीमों को अफगानिस्तान को कंपीटीटर मानकर लड़ना होगा क्योंकि अफगानिस्तान सेमीफाइनलिस्ट होने की पूरी कोशिश करेगा और अपनी पूरी जान लगा देगा।
आज यानी 10 नवंबर को होने जा रहा अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच मैच में अफगानिस्तान के भविष्य का फैसला हो जाएगा और साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि अफगानिस्तान इस वर्ल्ड कप में अब हिस्सेदार है या नहीं। यानी सेमीफाइनल में पहुंचेगी या नहीं और अगर आज अफगानिस्तान जीत जाती है तो वह पक्की दावेदार बन जाएगी जो टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकेगी। अगर आज अफगानिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका से मैच हार जाती है तो फिर सेमीफाइनल की दौड़ में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान टीम में बेचेगी और इन्हें संघर्ष करना होगा। जिसमें न्यूजीलैंड, पाकिस्तान से काफी आगे हैं और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में जाने के चांसेस ज्यादा बनते हैं। वहीं अगर पाकिस्तान मैच जीत जाती है तो वह भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है लेकिन उसके समीकरण बहुत अलग है क्योंकि न्यूजीलैंड ज्यादा नेट रन रेट के चलते चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है और न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ने के लिए पाकिस्तान को कई समीकरणों का सामना करना होगा।
श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने जीता अपना मुकाबला ,क्या होगी सेमीफाइनल की दावेदारी पक्की:-
कल यानी 9 नवंबर को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच में मैच खेला गया। जिसमें न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की और श्रीलंका को मात दी। अब श्रीलंका तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर ही हो चुकी है लेकिन न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए श्रीलंका को हराना था जो वह हार चुकी है। इसी के साथ न्यूजीलैंड 10 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर अपनी जगह संभाले हुए हैं और इसका नेट रन रेट भी अच्छा है। वहीं इसके बाद अब साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है साउथ अफ्रीका तो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है लेकिन अफगानिस्तान की टीम पहली बार सेमीफाइनल के दरवाजे पर आकर अंदर जाने की कोशिश कर रही है अगर अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्हें किसी भी कीमत पर अपने आखिरी लीग मैच में साउथ अफ्रीका को मात देनी ही होगी। अगर अफगानिस्तान की टीम ऐसा करती है तो भी उन्हें न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की हार और जीत पर निर्भर करना पड़ेगा क्योंकि उनका नेट रन रेट दोनों टीमों से कम है। इस लिस्ट का तीसरा मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान का मैच है पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है तो अपनी आखिरी लीग मैच में इंग्लैंड को हराना ही होगा। इंग्लैंड की टीम इस पूरे वर्ल्ड कप में काफी खराब प्रदर्शन कर रही थी लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से ठीक पहले उनकी टीम ने नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराकर फॉर्म में वापसी की है और नेट रन रेट भी बढ़ा लिया है ऐसे में पाकिस्तान को उन्हें हराना भी आसान नहीं होगा।
भारत का एक लीग मैच और बाकी:-
अब बचे हुए कुछ मैचों में से भारत का केवल एक मैच बचा हुआ है जो नीदरलैंड्स के साथ होने वाला है नीदरलैंड्स के साथ यह मैच भारत का 12 नवंबर यानि दीपावली के दिन रखा गया है भारत को इस मैच से कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि वह पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके और अंक तालिका में सबसे पहले नंबर पर अपनी जगह कायम कर चुके हैं भारत ने अपने सभी मैच जीत कर एक अच्छा रन रेट कायम किया है और अपनी जगह बना ली है मेजबान टीम भारत ने इस बार काफी अच्छा प्रदर्शन किया है टीम के सभी खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं बॉलर्स ने इस बार वर्ल्ड कप 2023 में जीत के झंडे गाढ़ दिए हैं।
वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला:-
वर्ल्ड कप 2023 का यह 13वां संस्करण है जिसे अक्टूबर और नवंबर में खेला जा रहा है। यह भारत में आयोजित किए गए हैं। यह पहली बार हो रहा है जब वर्ल्ड कप टूर्नामेंट पूरी तरह भारत में आयोजित की गई है पिछले तीन संस्करणों में भारत आंशिक रूप से मेजबान रहा था। यह वर्ल्ड कप 2023 अब अपने अंतिम चरणों में पहुंच चुका है। कुछ ही मैच बाकी है जिनमें से वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। जिसका इंतजार पूरी दुनिया को रहेगा। अभी फाइनल से पहले सेमीफाइनल के मुकाबले कुछ चुनिंदा टीमों के बीच होंगे जो वर्ल्ड कप में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही है जिसमें भारत ने अपना नाम सबसे ऊपर रखा है।
