कल यानी 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा के मतदान होने जा रहे हैं। कल सरकार की कमान जनता के हाथ में होगी। जनता अपना प्रतिनिधित्व अब किसे देती है और अपना प्रतिनिधि किसको चुनती है यह पूरी तरह जनता पर निर्भर करता है। सभी पार्टियों ने अपनी तरफ से अपनी पूरी जान लगा दी जनता को लुभाने और अपने वादे पूरे करने को लेकर। जहां कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में जगह-जगह सभाएं की, रैलियां निकाली, पदयात्राएं की और प्रियंका गांधी से लेकर राहुल गांधी तक मध्य प्रदेश की यात्रा पर आए और लोगों को अपनी पार्टी के बारे में बताया एवम प्रचार प्रसार किया। वहीं अगर बीजेपी की बात करें तो बीजेपी की कमान मध्य प्रदेश में इस बार बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं ने संभाली जिसके चलते बीते एक महीने में कई बड़े नेता मध्य प्रदेश का एक के बाद एक दौरा करते नजर आए और जनता को अपनी और आकर्षित करते नजर आए।
पीएम भी नहीं रहे पीछे और कई बार किया मध्य प्रदेश दौरा:-
मध्य प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां बहुत ज्यादा उत्साहित और एक्टिव दिखी। सभी ने अपनी पूरी जान लगा दी जनता को अपनी और आकर्षित करने के लिए। वहीं वर्तमान में मध्य प्रदेश की कमान संभाले बीजेपी सरकार भी इस बार जोरों शोरों से प्रचार प्रसार करती नजर आई। पार्टी के छोटे नेता ही नहीं, बल्कि सीएम के अलावा पार्टी के बड़े-बड़े नेता भी मध्य प्रदेश का दौरा करते नजर आए। जिस में की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी कई जगह मध्य प्रदेश में दौरा किया और जनता के बीच गए।
क्योंकि बीजेपी जानती है कि इस बार जनता उन्हें दरकिनार कर दूसरी पार्टी को चुन सकती है इसीलिए बीजेपी ने अपना पूरी शिद्दत से प्रचार किया और सभी बड़े नेताओं ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता ने बीजेपी को हराकर कांग्रेस की सरकार को सत्ता सौंपी थी लेकिन कुछ समय बाद ही कांग्रेस में कलह के कारण कई विधायक पार्टी छोड़ भाजपा में आ गए और फिर भाजपा को सत्ता की कमान मिल गई। इसीलिए बीजेपी इस बार भी समझ गई है कि सत्ता में आने के लिए उसे बहुत संघर्ष करना होगा क्योंकि वह पिछली बार की तरह कोई भी गलती नहीं करना चाहेंगे इसीलिए उन्होंने पूरी तरह जनता को लुभाने की कोशिश की है पीएम मोदी से लोग काफी ज्यादा आकर्षित हैं इसीलिए इस बार प्रचार में पीएम का चेहरा सामने लाया गया और सीएम शिवराज को दरकिनार किया गया।
प्रचार के अंतिम दिन भी हुई कई सभाएं:-
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 12 सभाएं की सीएम ने कहा हेलीकॉप्टर से उतरकर दौड़ता था और फिर हेलीकॉप्टर तक दौड़कर चढ़ता था फिर भी 165 तक ही पहुंच पाया सीएम बोले कांग्रेस में आपस में ही रोज कलह हो रही है अखिलेश यादव कह रहे हैं कि कांग्रेस घटिया पार्टी है। साथ ही सीएम ने नरेला के अशोका गार्डन में कहा कि एमपी में विकास के मामले में नरेला नंबर वन विस सीट है।
इस तरह प्रचार के अंतिम दिन भी पार्टियां अपनी पूरी जी जान से कोशिश करती नजर आई और जनता को अपनी और आकर्षित करने के लिए पूरे प्रयास करती नजर आई, प्रचार खत्म होने तक सीएम शिवराज सिंह चौहान हुजूर क्षेत्र में ही थे। उन्होंने कहा कि जैसे विराट ने शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा है वैसे ही रामेश्वर शर्मा ने हुजूर में विकास का रिकॉर्ड तोड़ दिया है यानी वह अपने प्रत्याशियों की बधाई और बढ़ाई करते नजर आए।
वहीं अगर कांग्रेस की बात करें तो पूर्व सीएम व मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने बुधवार को छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव विधानसभा के जमाई में सभा की कमल नाथ ने कहा कि आज से 42 साल पहले लोग छिंदवाड़ा के बारे में जानते भी नहीं थे पूछते थे कि छिंदवाड़ा कहां है यहां के लोगों ने पैसेंजर गाड़ी नहीं देखी थी बैलगाड़ी ही देखी थी छिंदवाड़ा का विकास का 42 साल का साथ है।
वही पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि 18 साल से लाडली बहन कहां थी? नाथ ने कहा कि मैं माता बहनों से पूछना चाहता हूं कि शिवराज के लिए पिछले 18 सालों से क्या आप लाडली बहन नहीं थी चुनाव के दो महीने पहले आपको लाडली बहन बनाया गया। हमारी सरकार आने पर ₹1500 हर महीने देगी ₹500 में गैस सिलेंडर भी देंगे। इसी तरह चुनाव के आखिरी दिन कांग्रेस भी जनता को अपने प्रचार ,बातों से लुभाती नजर आई।
कल लिखी जाएगी 230 सीटों की किस्मत:-
कल यानी बुधवार रात से प्रचार का शोर थम चुका है मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर यानि कल को होने वाले चुनाव के लिए बुधवार शाम 6:00 बजे से ही प्रचार थम गया था। अब कोई भी उम्मीदवार या राजनीतिक दल अपने चुनावी प्रचार के लिए जुलूस व आम सभाएं नहीं कर पाएंगे। चुनाव प्रचार थमते ही लाउडस्पीकर्स उपयोग पर प्रतिबंध लग गया है। अब 17 नवंबर को सुबह 7:00 से 6:00 बजे तक शाम को मतदान होगा। इससे पहले सुबह 5:30 बजे मोकपोल होगा। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 50 वोट डाले जाएंगे। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले बुधवार शाम को 6:00 बजे चुनाव प्रचार थमने के बाद उम्मीदवार केवल घर-घर जाकर ही मतदाताओं से संपर्क कर सकते हैं।
अगर इस बार कुल प्रत्याशियों की बात की जाए तो इस बार कुल 5.61 करोड़ वोटर है कुल 2534 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं इनमें से 2280 पुरुष उम्मीदवार हैं जबकि 252 महिला उम्मीदवार और दो थर्ड जेंडर है। सबसे ज्यादा 38 प्रत्याशी अटेर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम पांच उम्मीदवार व्योहारी और अनूपपुर सीट पर हैं चुनाव 1166 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है।
